इस डिवाइस से नहीं होंगे रोड एक्सीडेंट, पहले ही बजने लगेगा सायरन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 28 Apr 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
Roads That Honk this System will Help to Prevent Accidents
रोड दैट हौंक

    टेकनोलॉजी जहां दिनों दिन आपकी लाइफ को आरामदायक बना रही है, वहीं अब ये लोगों की जान बचाने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एचपी लुब्रिकेंट्स और लीओ बुरनेट इंडिया ने मिलकर एक एंटी कोलिजन मैनेजमेंट सिस्टम बनाया है। कंपनी ने इस मैनेजमेंट सिस्टम का नाम रोड दैड हौंक रखा है।

    कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस अपने आप में पहली तरह का बनाया गया डिवाइस है। इस डिवाइस का इस्तेमाल लोगों की जिंदगी बचाने में किया जाएगा। रोड दैड होंक की मदद से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की कोशिश की जाएगी। इस डिवाइस को सड़क के दोनों ओर लगाया जाएगा। जिससे कोई भी वाहन इसके नजदीक आएगा ये डिवाइस हॉर्न बजाकर ड्राइवर को अलर्ट कर देगा।

    विज्ञापन

    इस डिवाइस को जम्मू-कश्मीर के एनएच-1 हाईवे पर लॉन्च किया गया है। ये भारत की सबसे खतरनाक रोड में से एक है। ये डिवाइस सूर्य की रोशनी से चार्ज होकर काम करता है। रोड के दोनों ओर लगे ये डिवाइस रडार के माध्यम से एक दुसरे से कनेक्टेड हैं। ये डिवाइस पहले गाड़ी की रफ्तार का आंकलन करते है फिर एक दुसरे से कौन्यूकेट करके ड्राइवर को अलर्ट करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑनकार की रिपोर्ट के अनुसार जब से इस डिवाइस का प्रयोग एनएच-1 हाईवे पर किया गया है, सड़क हादसों की संख्या में कमी आई है। भारत में अन्य कई स्थानों पर इस डिवाइस की आवश्यकता है। देखते हैं इस डिवाइस को कितनी सफलता मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें