ब्लू आर1 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें क्या है स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 28 Apr 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
blu R1 plus with 13mp rear camera and front LED flash launched

    मियामी की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लू ने अपना न्या स्मार्टफोन ब्लू आर1 प्लस लॉन्च किया है। ब्लू ने इस स्मार्टफोन को अभी अमेरिका में लॉन्च किया है। ब्लू आर1 प्लस 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज एवं 2जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के विकल्प में मौजूद है।

    फोन के 3जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 160 डॉलर लगभग 10,000 रुपये और 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 140 डॉलर लगभग 9,000 रुपये है। ब्लू आर1 प्लस में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले लगा है, जो कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ आता है। फोन दो रैम व दो स्टोरेज के वेरिएंट के में मौजूद है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर लगा है। फोन के स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर एवं 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन फ्रंट एलईडी फ्लैश के साथ आता है। ब्लू आर1 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें