मोबाइल के टेक्स्ट मैसेज को दूसरे फोन में कैसे करें ट्रांसफर

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Apr 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
How to backup your text messages on gmail
Message Backup

    आपमें से कई लोग होंगे जो हाल ही में नया फोन खरीदे होंगे या फिर खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। आप नया फोन खरीदते हैं, उसमें जीमेल लॉगइन करते हैं और आपके सारे मेल और कॉन्टेक्ट नंबर दूसरे फोन में आ जाते हैं, लेकिन टेक्स्ट मैसेज को या तो आप पैसे खर्च करके खुद को भेज लेते हैं या फिर जरूरी हो तो नोट करके डिलिट कर देते हैं। कुल मिलाकर आपको टेक्ट्स मैसेज का बैकअप नहीं मिलता। चलिए आज हम आपको टेक्स्ट मैसेज का बैकअप लेने का तरीका बताते हैं।

    एंड्रॉयड फोन में मैसेज का बैकअप

    Message Backup
    Message Backup

    आपके स्मार्टफोन में तो ऐसी कोई सुविधा नहीं है, इसलिए टेक्स्ट का बैकअप लेने के लिए आपको एक ऐप का इस्तेमाल करना होगा। सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर से SMS Backup+ एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद इसमें दिए गए कनेक्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद अपने गूगल अकाउंट को सेलेक्ट करें। अब सारे मैसेजे आफके जीमेल अकाउंट पर चले जाएंगे। इस ऐप की मदद से आप अपनी सुविधानुसार या फिर फिर ऑटो बैकअप ले सकते हैं। इसके अलावा आप chomp SMS और Android Messages जैसे ऐप का भी यूज कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें