AI के जरिए सर्वर पर अपलोड कर सकेंगे अपने विचार

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Apr 2017 04:49 PM IST
AI will be used to upload and access our memories says inventor of siri Tom Gruber
Artificial intelligence

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज जितना समझदार हो गया है उससे आप अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन आने वाले समय में यह इतना समझदार होने वाला है कि यह आपकी मेमोरी/विचारों को सर्वर पर अपलोड कर देगा जिसे आप बाद में उन्हें एक्सेस कर सकेंगे।

    आपने यह मजाक लग रहा होगा लेकिन ऐसा दावा उस शख्स ने किया है जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिरी SIRI को तैयार किया है। सिरी को बनाने वालेटॉम ग्रुबर (Tom Gruber)ने टेक्नोलॉजी, इंटरटेनमेंट, डिजाइन कॉन्फ्रेंस 2017 (TED) इसका दावा किया।

    ये भी पढ़ें- रोबोट से बचानी है नौकरी तो जल्दी से सीख लें ये 3 हुनर

    उन्होंने कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों से कहा कि आपके नाम का सही उच्चारण क्या है? आपके पूरे परिवार की डिटेल क्या है? आपका फेवरेट गेम कौन सा है? आपने आखिरी बार किससे बात की थी? इन सभी जानकारी को एआई की मदद से सेव किया जा सकता है और बाद में इसे एक्सेस किया जा सकता है।

    ग्रुवर ने आगे बताया कि इसमें प्राइवेसी की भी बात नहीं है, क्योंकि आपका इस बात पर कंट्रोल होगा कि आप क्या सेव करना चाहते हैं और क्या नहीं। यह बेहद ही सेफ होगा। ग्रुवर ने कहा कि यह टेक्नोलॉजी अल्जाइमर से पीड़ित लोगों के लिए वरदान साबित होगा।

    ये भी पढ़ें- इंटरनेट के बारे में अलीबाबा के फाउंडर जैक मा ने की बड़ी भविष्यवाणी

    बता दें कि इससे पहले फेसुबक के एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस ने मार्क जुकरबर्ग नेन अपने सीक्रेट प्रोजेक्ट से पर्दा उठाते हुए बताया था कि वे एक ऐसे सेंसर पर काम कर रहे हैं जिससे आपको टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। आप जो सोचेंगे वह खुद-ब-खुद टाइप हो जाएगा।

    और पढ़ें...