Redmi Note 7 pro हुआ ब्लास्ट, कंपनी ने बताए कारण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Mar 2020 01:46 PM IST
सार

Redmi Note 7 Pro में हुआ धमाकागुरुग्राम के विकेश ने किया दावासर्विस सेंटर पर लगाए आरोप

विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro explodes in Gurugram Xiaomi explains the reason behind it
Redmi Note 7 Pro explode - फोटो : 91mobiles

    विस्तार

    स्मार्टफोन में अक्सर आग लगने या ब्लास्ट होने की खबरें सामने आती रहती हैं, हालांकि सभी मामलों में ब्लास्ट का कारण एक नहीं होता। शाओमी के स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो में ब्लास्ट होने की खबर है। कहा जा रहा है कि एक शख्स के बैग में Redmi Note 7 Pro था और उसमें ब्लास्ट हो गया।

    91मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित शख्स का नाम विकेश कुमार है और वह गुरुग्राम का रहने वाला है। विकेश के मुताबिक उनके फोन रेडमी नोट 7 प्रो में 90 फीसदी बैटरी थी। अचानक से फोन गर्म होने लगा। इसके बाद उन्होंने फोन को जेब से बाहर निकाला तो देखा कि उसमें से धूआं निकल रहा है। इसके बाद उन्होंने फोन को सामने पड़े अपने बैग पर फेंका जिसके बाद फोन में धमाका हो गया।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Nokia C2 2800mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट

    इसके बाद विकेश शाओमी के सर्विस सेंटर पर पहुंचे तो सर्विस सेंटर वालों ने फोन में हुए धमाके के लिए विकेश को ही जिम्मेदार ठहराया और रिप्लेसमेंट के लिए विकेश से 50 फीसदी कीमत भी मांगी। विकेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा है और कहा है कि उन्होंने पिछले साले फोन खरीदा था और तब से फोन के साथ बॉक्स में मिले चार्जर से ही फोन को चार्ज कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब शाओमी के किसी फोन में आग लगी है। इससे पहले भी शाओमी के फोन में आग लगने की खबरें सामने आती रही हैं। अधिकतर मामलों में यह सामने आया है कि थर्ड पार्टी चार्जर से चार्ज करने के कारण फोन में आग लगी है। बता दें कि शाओमी समेत तमाम कंपनियां असली चार्जर से ही फोन को चार्ज करने की सलाह देती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें