नमो ऐप में आया नमो टीवी का फीचर, लाइव देख सकेंगे पीएम मोदी के भाषण

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 28 Mar 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
now you can watch pm modis all programs on official namo tv app
नमो टीवी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का जिस प्रकार से इस्तेमाल किया है, वह अपने आप में एक बेहतरीन कदम है। अब प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए नमो टीवी के नाम से एक ऑनलाइन चैनल शुरू किया गया है।

    इस ऑनलाइन चैनल पर आप प्रधानमंत्री मोदी के सभी भाषण सुन सकते हैं। नमो टीवी का नाम प्रधानमंत्री के पहले और आखिरी नाम से लिया गया है। पीएम अपने लोगों के बीच भी इस नाम से काफी चर्चित हैं।At #NaMoTV on NM App you can find archives of Hon'ble PM's speeches, snippets & his thoughts. Download app & tune in https://t.co/3ddkXWaXq4 pic.twitter.com/79RRbq11dd — Jayant Sinha (@jayantsinha) March 28, 2017

    विज्ञापन

    www.narendramodi.in वेबसाइट के आधिकारीक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि #नमोटीवी एनएम मोबाइल ऐप का एक मजेदार फीचर है। दरअसल नमो ऐप में ही नमो टीवी को जोड़ा गया है जिस पर पीएम के सभी कार्यक्रम लाइव दिखाए जाएंगे। इस ऐप पर आप प्रधानमंत्री मोदी के पुराने भाषण भी देख सकते हैं।PM Modi's sharp jibes, sarcastic counters, rhetorical flourishes often go viral. Catch

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    them #NaMoTv on NM App https://t.co/6qEm7kbHGB pic.twitter.com/iuk7dVD5rR — Kalraj Mishra (@KalrajMishra) March 28, 2017

    नरेंद्र मोदी ऐप या एनएम मोबाइल ऐप प्रधानमंत्री मोदी का आधिकारिक मोबाइल ऐप है। वेबसाइट द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रधानमंत्री मोदी ने री-ट्वीट किया। मंगलवार को ट्विटर पर #NaMoTV ट्रेड करता रहा। पीएम मोदी के अलावा कई कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने भी इस ट्वीट को री-ट्वीट किए हैं।

    This is how one breaks norms of public engagement. Cut out intermediaries. NaMo's speeches on #NaMoTV on NM App https://t.co/oeV7KPCO4K pic.twitter.com/lF8IH2ZDV3 — Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) March 28, 2017

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें