iOS 10.3 का अपडेट मिलना शुरू, ऐसे करें डाउनलोड

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Mar 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
Apple rolled out new versions of iOS 10.3 macOS 10.12.4 watchOS 3.2 and tvOS 10.2
आईओएस 10.3 - फोटो : CNBC

    ऐप्पल ने आईफोन, मैक, ऐप्पल वाच और ऐप्पल टीवी के ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन जारी कर दिया है। कंपनी ने ios 10.3, macOS 10.12.4, watchOS 3.2 और tvOS 10.2 का अपडेट जारी कर दिया है। आईफोन यूजर अपडेट के लिए iTunes चेक कर सकते हैं।

    आईफोन के iOS 10.3 के अपडेट में सबसे खास बात ये है कि अब आप अपने खोये हुए AirPods को माय आईफोन ऐप के जरिए खोज सकते हैं। ऐप में एयर पॉड्स के लास्ट यूज का मैप और उससे कनेक्टेड आईफोन को दिखाएगा। यदि एयर पॉड्स आईफोन से कनेक्ट नहीं है तो ऐप में लास्ट यूज का मैप दिखेगा। जिसके बाद यूजर्स एयर पॉड्स के अलार्म को बजा कर आसानी से खोज सकते हैं।

    विज्ञापन

    आईफोन यूजर्स आईओएस 10.3 के अपडेट के साथ अब Siri के जरिए क्रिकेट स्कोर और कार में पेट्रोल पर नजर रख सकते हैं। साथ ही इस अपडेट के बाद आईट्यून्स पर मौजूद मूवी को मल्टीपल डिवाइस पर देख सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे अपडेट करें iOS 10.3

    आईफोन यूजर्स अपडेट के लिए आप सेटिंग्स में ‘Software Update’ चेक कर सकते हैं, हालांकि इंस्टॉल और अपडेट से पहले आप आईक्लाउड में जरूरी फाइल का बैकअप ले लें। साथ ही इस बात का ख्याल रखें आपका फोन वाई-फाई से कनेक्ट और उसमें 50 फीसदी बैटरी हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें