#ASK2AU से पूछे गए जियो से जुड़े सवालों के जवाब

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Mar 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
answer of all questions asks from hastag ask2au related to jio
जियो

    अमर उजाला ने फेसबुक और ट्विटर पर अपने यूजर्स से जियो से जुड़े सवाल#ASK2AUके साथ पूछा था। इस हैसटैग के साथ यूजर्स ने काफी सवाल पूछे और हमने अपने वादे के मुताबिक यूजर्स के नाम के साथ सवाल के जवाब प्रकाशित किए हैं।

    ट्विटर पर पूछे गए सवालों के जवाब

    Ans-

    फिलहाल अंडमान में जियो की सर्विस नहीं है।

    विज्ञापन

    Ans-

    हां, 31 मार्च के बाद भी 4जी स्पीड पर 1 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन यदि आप प्राइम मेंबर हैं और 499 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 56 जीबी डाटा मिलेगा। आप रोज 2जीबी 4जी डाटा यूज कर सकते हैं और यदि आप नॉन प्राइम मेंबर हैं तो आपको 5 जीबी डाटा मिलेगा, रोज यूज की सीमा नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Ans-

    जियो की कॉलर ट्यून सर्विस 31 मार्च के बाद ही फ्री रहेगी। इसे आप इस तरह एक्टिवेट कर सकते हैं। Jio4GVoice ऐप डाउनलोड करें, ऐप में मैसेज ऑप्शन में जाकर, JT टाइप करें और जिओ सिम से 56789 पर भेज दें। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा उसमें से गाना चुनकर उसका नंबर मैसेज कर दें। अब आपके पास कंफर्मेशन मैसेज आएगा उसे 1 टाइप करके रिप्लाई कर दें। अब कॉलर ट्यून शुरू करने का मैसेज आएगा, उसका रिप्लाई Y के साथ लिखकर भेज दें।

    फेसबुक पर पूछे गए सवालों के जवाब

    Vikas Anand #ASK2AU जो लोग लाइफ के फ़ोन प्रयोग कर रहे है उनके जिओ सिम प्रीपेड है या पोस्टपेड?

    Ans-

    सिम डिफॉल्ट रूप से प्रीपेड है, लेकिन आप जियो ऐप में अपने अकाउंट में जाकर भी चेक कर सकते हैं कि आपका नंबर प्रीपेड है या पोस्टपेड ?

    Mohammad Suhail Ansari - 99 se hamko Kya milega

    Ans-

    99 रुपये के रिचार्ज से आपको 31 मार्च 2018 तक की प्राइम मेंबरशिप मिलेगी। यानी प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद आपको सभी रिचार्ज पर ज्यादा डाटा मिलेगा।

    Rahul Sharma Gaur - #ASK2AU #Jio और भी कंपनी बेस्ट प्लान दे रही है क्या ख़ास है आपके प्लान में, 99 का रिचार्ज new users को भी कराना पड़ेगा क्या।

    Ans-

    यदि आप 31 मार्च से पहले जियो सिम लेते हैं तो आप 99 का प्राइम मेंबरशिप रिचार्ज करवा सकते हैं, जबकि 31 मार्च के बाद आप 99 का रिचार्ज नहीं करवा सकते। 99 का प्राइम मेंबरशिप रिचार्ज करवाने वालों को ज्यादा ऑफर मिलेंगे।

    Dinesh Daharwal - मेंबर शिप के बाद में 300 रुपए का रिचार्ज ना कराए तो

    Ans-

    पहली चीज कि 300 नहीं बल्कि 303 का रिचार्ज है। यदि आप 303 का रिचार्ज नहीं कराते हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन 31 मार्च के बाद आपको कोई-ना-कोई रिचार्ज कराना होगा, नहीं तो आपका सिम बंद हो जाएगा।

    Rahul Tripathi- क्या jio 31 March से Free सेवा बन्द कर देगी

    Ans-

    जी हां, 31 मार्च के बाद जियो की फ्री सेवा बंद हो जाएगी। 1 अप्रैल से आपको अन्य कंपनियों की तरह ही सर्विस के लिए पैसे देने होंगे।

    Shakeel Saim- Maine membership me payment kr diya ab age kya karna hai jo sal bhr data mile?

    Ans-

    प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद आपको कम से कम 149 रुपये का पहला रिचार्ज कराना होगा। या फिर इससे ऊपर का रिचार्ज करा सकते हैं। 149 के रिचार्ज पर आपको 2 जीबी 4जी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिन होगी। साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग फ्री होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें