मोटोरोला ला रही है ऐसी टेक्नोलॉजी, टूटने पर खुद ही ठीक हो जाएगी फोन की स्क्रीन

अभी तक आप स्क्रैच प्रूफ स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही आपके हाथ में एक ऐसा स्मार्टफोन आने वाला है जिसकी स्क्रीन टूटने के बाद अपने-आप ठीक हो जाएगी। दरअसल अपने स्मार्टफोन में ऐसी तकनीक मोटोरोला ला रही है। अगर ऐसा होता है तो मोटोरोला इस तकनीक के साथ फोन लाने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन जाएगी।
हाल ही में अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस में लेनेवो ने एक पेटेंट लिए एप्लिकेशन दिया है जिसके मुताबिक फोन की स्क्रीन टूटकर खूद ही जुड़ जाएगी। यह आवेदन फरवरी में किया गया था। इस तकनीक के तहत मोबाइल के स्क्रीन में थर्मल एलिमेंट होंगे जो स्क्रीन के टूटने या खराब होने की जानकारी देंगे। इस टेक्नोलॉजी का नाम shape memory polymer बताया जा रहा है। इसके जरिए हीट करके फोन की स्क्रीन को रिपेयर किया जा सकता है।

हालांकि इस हीट रिएक्शन के जरिए सभी तरह के डैमज ठीक नहीं होंगे, लेकिन अगर फोन में हल्का-फुल्का स्क्रैच आता है तो उसे ठीक किया जा सकेगा। वहीं मोटोरोला ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में यह साफ नहीं है इस तकनीक से साथ स्मार्टफोन बाजार में कब आएंगे।