Asus ZenFone Zoom S भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है डुअल कैमरे और 5000mAh की बैटरी

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Aug 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Asus ZenFone Zoom S launched in India With Dual Rear Cameras and 5000mAh battery
Asus ZenFone Zoom S

    ताईवान की कंपनी आसूस ने भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन जेनफोन जूम एस पेश कर दिया है। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर हो रही है। बता दें कि जेनफोन जूम एस हाल ही में लॉन्च हुए जेनफोन 3 जूम का भारतीय वर्जन है। फोन को सबसे पहले CES 2017 में लॉन्च किया गया था।

    ये भी पढ़ेंः तो क्या देश के हर एक युवा के हाथ में होगा नोकिया 8 ?

    आसूस जेनफोन जूम एस की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Asus ZenFone Zoom S
    Asus ZenFone Zoom S

    फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले, साथ में 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64 जीबी स्टोरेज, डुअल सिम, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 42 दिनों की स्टैंडबाय टाइम का है। इस फोन कीमत 26,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    फोन को कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल वाले हैं। कैमरे 4के रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसमें सोनी IMX214 सेंसर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें