Sarahah पर मैसेज भेजने वालों के नाम बताने का झूठा दावा कर रही हैं ये वेबसाइट्स !

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Aug 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
How to find who is sending message on sarahah app
Sarahah

    सराहा Sarahah ऐप ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसकी लोकप्रियता का कारण यह है कि इसमें मैसेज भेजने वालों का नाम पता नहीं चलता है। इस फीचर का फायदा उठाते हुए लोग एक-दूसरे पर मैसेज भेजकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कई लोग तो गालियां भी मैसेज में भेज रहे हैं। ऐसे में कुछ ऐसी वेबसाइट्स भी सामने आईं हैं जो सराहा ऐप पर मैसेज भेजने वालों के नाम का खुलासा कर रही हैं। अगली स्लाइड में जानें वेबसाइट का नाम।

    ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर नहीं दिखेंगे Sarahah के मैसेज, अपनाएं यह ट्रिक

    Sarahah
    Sarahah

    दरअसल सराहा ऐप के वायरल होने के बाद कुछ वेबसाइट दावा कर रही हैं कि वे ऐप में मैसेज भेजने वालों के नाम उजागर कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं कैसे काम करती हैं ये वेबसाइट्स। जो वेबसाइट इस तरह के दावे कर रही हैं उनमें sarahahspyer.com और sarahahexposed.com शामिल हैं।

    Sarahah
    Sarahah

    इन वेबसाइट को ओपन करने पर आपको साफ-साफ लिखा हुआ मिलेगा, 'हम सराहा ऐप मैसेज भेजने वालों के नाम का खुलासा करते हैं। चेक करने के लिए अपना यूजर नेम डालें।' इसके बाद आपसे एक सर्वे फॉर्म भी भरवाया जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें