प्राइवेसी पॉलिसी से है दिक्कत तो यूजर्स बंद कर दें व्हाट्सऐप : फेसबुक

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Apr 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
whatsapp Users can withdraw use of app if they find WhatsApp policy unacceptable says Facebook
व्हाट्सऐप प्राइवेसी

    व्हा्टसऐप यूजर्स के प्राइवेसी मामले पर हुए बवाल के बाद व्हाट्सऐप का रुख कड़ा हो रहा है। व्हाट्सऐप ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि व्हाट्सऐप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है, लेकिन इसके बावजूद जिन यूजर्स को अपनी प्राइवेसी को लेकर परेशानी है वे अपने व्हाट्सऐप को बंद कर सकते हैं।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप की ओर से वकील के के वेनु गोपाल ने कोर्ट में कहा कि व्हाट्सऐप और फेसबुक की नई प्राइवेसी पॉलिसी से जिन यूजर्स को ये लगता है यह उनके मौलिक अधिकारों का हनन है तो वे ऐप का इस्तेमाल छोड़ सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि यूजर्स फेसबुक और व्हाट्सऐप दोनों का इस्तेमाल छोड़ सकते हैं। बता दें फेसबुक ने व्हाट्सऐप को 2014 में खरीदा था।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें - व्हाट्सऐप पर आए टेक्ट्स मैसेज अब सुन सकेंगे आप

    बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप प्राइवेसी मामले की सुनवाई के लिए 5 जजों की संवैधानिक पीठ बनाने का आदेश दिया है। दरअसल एक जनहित याचिका में कहा गया है कि 2016 में लागू की गई फेसबुक की पॉलिसी के मुताबिक फेसबुक, व्हाट्सऐप यूजर्स के डाटा का अपने पास स्टोर कर रहा है। ऐसे में डाटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है। मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें