WhatsApp लाया मीडिया बंडलिंग फीचर, फोटो-वीडियो शेयर करना होगा मजेदार

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Jun 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp updates, Soon you can share pictures in a bundle
WhatsApp

    व्हाट्सऐप जल्द ही कुछ नए फीचर्स लॉन्च करने वाला है जो काफी मजेदार होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के बाद जब एक साथ 1 से ज्यादा फोटो या वीडियो शेयर करेंगे तो वह अलग-अलग नहीं, बल्कि बंडल के रूप में आपके दोस्त के पास पहुंचेंगे। बता दें कि जल्द ही आप व्हाट्सऐप पर सभी प्रकार की फाइल शेयर कर सकेंगे। कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है।

    व्हाट्सऐप मीडिया बंडलिंग फीचर्स के फायदे

    whatsap
    whatsap

    नई रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप ऐप में मीडिया बंडलिंग और कॉल स्क्रीन को अपडेट किया जा रहा है। पहले जहां रिसिवर को अलग-अलग फोटो और वीडियो मिलते थे, वहीं अब एक साथ भेजे गए सभी फाइल एक साथ बंडल के रूप में दिखेंगे। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉल स्क्रीन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

    विज्ञापन

    पहले जहां कॉल को रिसीव करने के लिए साइड स्वाइप करना होता था वहीं अब ऊपर के तरफ स्वाइप करना होगा। हालांकि यह फीचर फिलहाल बिटा यूजर्स के लिए हैं, जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब WhatsApp पर शेयर कर पाएंगे 128MB तक की फाइल

    WhatsApp
    WhatsApp

    बता दें कि हाल ही आए WABetaInfo के ट्वीट के मुताबिक अभी तक व्हाट्सऐप पर सभी प्रकार की फाइल शेयर नहीं कर पाते हैं, लेकिन जल्द ही ऐसा संभव होने वाला है। व्हाट्सऐप इसकी टेस्टिंग भी कर रहा है। इस नए फीचर का इस्तेमाल भारत, जापान, कुवैत और श्रीलंका के कुछ यूजर्स कर रहे हैं।

    ​जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। इस फीचर के रिलीज होने के बाद व्हाट्सऐप पर फाइल शेयरिंग की साइज भी पहले से ज्यादा हो जाएगी। यानी नए अपडेट के बाद आईओएस में 128 एमबी, विंडोज में 64 एमबी और एंड्रॉयड पर 100 एमबी तक के फाइल शेयर किए जा सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें