आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट हुए फेसबुक, ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट और यूट्यूब

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Jun 2017 11:42 AM IST
Facebook, Microsoft, Twitter and YouTube come togethers against terror content
Facebook, Microsoft, Twitter and YouTube come togethers against terror content - फोटो : buzznigeria

    फेसबुक, ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट और यूट्यूब ने आतंकवाद से लड़ने के लिए एंटी-टेरर पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप के तहत चारों कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर भड़काउ और उग्र कंटेंट को फैलने से रोकेंगी। इसके लिए चारों टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने स्तर पर काम कर रही हैं।

    इस पार्टनरशिप के बाद ट्विटर के प्राइवेसी ब्लॉग में कहा गया, 'आतंकवाद और हिंसा का दिन-प्रतिदिन बढ़ना पूरी दुनिया के लिए एक समस्या है और इनसे निपटना सभी के लिए चुनौती है। हम दृढ़ विश्वास के साथ इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं और हमें यकीन है कि हम अपने-अपने स्तर पर आतंक से संबंधित कंटेंट को ऑनलाइन फैलने से रोक सकते हैं।'

    इस कंपनियों ने अपने साझा बयान में कहा कि हाल ही यूरोपियन काउंसिल में आतंकवाद पर हुई चर्चा और जी7 के बाद यह फैसला लिया गया। इन कंपनियों ने ऑनलाइन उग्र कंटेंट से निपटने के लिए सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं की मदद लेंगी।

    बता दें कि पिछले सप्ताह ही फेसबुक ने ऑनलाइन आपत्तिजनक कंटेंट से निपटने के लिए एक सिविल कॉरेज इनीसिएटिव (OCCI)की शुरुआत की है जिसके तहत फेसबुक ऑनलाइन गंदे और भद्दे कंटेंट से निपटने और उसे रोकने के लिए धार्मिक और अन्य गैर-सरकारी संगठनों को ट्रेनिंग देगा।

    गौरतलब है कि साल की शुरुआत में हुए जी7 सम्मेलन में शामिल दुनिया के शीर्ष नेताओं ने फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों से इंटरनेट पर मौजूद उग्र और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की गुजारिश की थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें