इंटरनेट बैंकिंग के दौरान भूलकर भी ना करें ये 6 गलती

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Jun 2017 01:12 PM IST
Internet banking: 6 things you should never do
internet banking

    आजकल अधिकतर लोग इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई लोग तो ऐसे भी होंगे जिन्हें याद ही नहीं होगा कि वे आखिरी बार कब अपने बैंक में गए थे, लेकिन इस इंटरनेट बैंकिंग में खतरे भी कम नहीं हैं। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं कि इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फलां आदमी के इतने रूपये गायब हो गए। तो आइए जानते हैं इंटरनेबैंक बैंकिंग के दौरान क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

    Google WiFi
    Google WiFi - फोटो : GettyImages

    पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें

    बैंक से संबंधित काम के लिए गलती से भी पब्लिक या फ्री वाई-फाई का यूज ना करें। इसके अलावा फ्री वाई-फाई के यूज से किसी भी प्रकार का ऑनलाइन पेमेंट ना करें, क्योंकि अधिकतर फ्री वाई-फाई सिक्योर नहीं होते हैं और इन पर हैकर्स की कड़ी नजर रहती है।

    internet banking
    internet banking

    नियमित रूप से पासवर्ड चेंज करें

    इंटरनेट बैंकिंग यूज करते हैं तो समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें, क्योंकि हो सकता है कि आपके फोन और लैपटॉप के जरिए आपको कोई ट्रैक कर रहा हो। पासवर्ड में नंबर, स्पेशल कैरेक्ट जरूर शामिल करें और पासवर्ड लंबा रखें। अलग-अलग बैंकों के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें