Tech News: WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, नहीं ले सकेंगे प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 May 2024 10:24 AM IST
सार

iOS के वर्जन 24.10.10.70 पर इस फीचर को देखा जा सकता है। नए अपडेट के बाद किसी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने पर एक पॉपअप नोटिफिकेशन मिलेगा। WhatsApp यह फीचर यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ला रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp to stop iOS users from taking screenshots of profile photos
whatsapp - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    WhatsApp ने इसी साल मार्च में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कहा था कि प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट अब बंद हो जाएगा यानी कोई यूजर किसी यूजर की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। अब यही अपडेट आईफोन के लिए है। WhatsApp अब इसी फीचर की टेस्टिंग आईओएस डिवाइस पर कर रहा है। व्हाट्सएप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि एंड्रॉयड के बाद अब iOS पर भी नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है। iOS के वर्जन 24.10.10.70 पर इस फीचर को देखा जा सकता है। नए अपडेट के बाद किसी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने पर एक पॉपअप नोटिफिकेशन मिलेगा। WhatsApp यह फीचर यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ला रहा है।

    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में iOS डिवाइस के लिए WhatsApp का थीम ग्रीन हुआ है। इसके अलावा पूरा इंटरफेस भी बदला है। एप के अलावा वेब वर्जन का भी इंटरफेस काफी बदला है। पहले ब्लू कलर में WhatsApp नजर आता था लेकिन अब यह ग्रीन कलर में दिख रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें