Tech News: WhatsApp अकाउंट के लिए अब नहीं होगी फोन नंबर की जरूरत, आ रहा बड़ा अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

नए कॉन्टेक्ट को आपका सिर्फ यूजरनेम दिखेगा। Username with PIN का विकल्प चुनने पर सिर्फ वही लोग आपसे कनेक्ट कर पाएंगे जिनके पास आपका 4 अंकों वाला पिन होगा यानी सिर्फ वही लोग आपसे जुड़ सकेंगे जिनके साथ आप चार अंकों वाले पिन को शेयर करेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp tests new features Replace phone numbers with usernames
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आप भी WhatsApp इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल नंबर किसी को बताना नहीं चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। WhatsApp में एक बड़ा फीचर आने वाला है जिसके बाद WhatsApp पर आपकी पहचान मोबाइल नंबर से नहीं, बल्कि यूजरनेम से होगी।

    WhatsApp फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और जल्द ही फाइनल अपडेट रिलीज होगा। व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर को Username and PIN नाम दिया गया है।

    विज्ञापन

    इस नए फीचर के आने के बाद WhatsApp यूजर्स अपने फोन नंबर को यूजर्स नेम से रिप्लेस कर सकेंगे। इस फीचर के आने से WhatsApp यूजर्स के अकाउंट की सिक्योरिटी और प्राइवेसी भी बढ़ेगी। नए अपडेट के बाद यूजर्स के पास प्राइवेसी के लिए तीन सेटिंग मिलेंगी जिनमें Username, Phone number और Username with PIN शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें