iPhone 16: आईफोन 16 का लॉन्चिंग पोस्टर हुआ लीक, जानें तारीख, समय और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

लीक वीडियो के मुताबिक iPhone 16 को पांच कलर वेरियंट में पेश किया जाएगा। वीडियो में पांचों कलर वेरियंट को देखा जा सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज के साथ कैमरे की डिजाइन में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
iPhone 16 launch date revealed via new leaked poster
iPhone 16 - फोटो : X.COM/@SonnyDickson

    विस्तार

    Apple का मेगा इवेंट अगले महीने होने जा रहा है। इस इवेंट में कई सारे नए आईफोन लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्चिंग तारीख की तो अभी तक घोषणा नहीं हुई है लेकिन एक पोस्टर लीक हुआ है जिससे तारीख का पता चल रहा है। टिप्स्टर Majin Bu के मुताबिक iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग 10 सितंबर को होगी।

    सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज को 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग इवेंट एपल पार्ट में रात में 10 बजे शुरू होगा जिसका लाइव प्रसारण एपल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और साइट पर होगा।

    विज्ञापन

    लीक पोस्टर पर 'Ready. Set. Capture' कैप्शन लिखा हुआ है। ऐसे में कहा जा सकता है कि iPhone 16 सीरीज के कैमरे में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले भी पिछले साल iPhone 15 सीरीज की लॉन्चिंग का पोस्टर रिलीज लीक हुआ था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि सितंबर में चार नए आईफोन लॉन्च होंगे जिनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। लीक वीडियो के मुताबिक iPhone 16 को पांच कलर वेरियंट में पेश किया जाएगा। वीडियो में पांचों कलर वेरियंट को देखा जा सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज के साथ कैमरे की डिजाइन में बदलाव किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें