WhatsApp Plus: व्हाट्सएप पर अब 3 नहीं, 20 चैट्स कर सकेंगे पिन; जानिए कैसे मिलेगा नया फीचर
अगर WhatsApp पर बार-बार जरूरी चैट खोजनी पड़ती है, तो नया WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन आपके काम आ सकता है। अब यूजर्स एक-दो नहीं, बल्कि 20 चैट तक पिन कर सकेंगे। इसके साथ कई एक्सक्लूसिव कस्टमाइजेशन फीचर्स भी मिलेंगे।

विस्तार
WhatsApp पर लंबे समय से सिर्फ 3 चैट पिन करने की सीमा कई यूजर्स के लिए परेशानी का कारण रही है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें रोजाना कई पर्सनल और ऑफिस ग्रुप चैट संभालनी पड़ती हैं। अब कंपनी ने इस सीमा को बढ़ाने का विकल्प दिया है, लेकिन इसके लिए WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
WhatsApp Plus के साथ यूजर्स अब एक साथ 20 चैट तक पिन कर सकेंगे। यानी आपकी सबसे जरूरी व्यक्तिगत और ग्रुप चैट हमेशा चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देंगी और उन्हें ढूंढने के लिए बार-बार स्क्रॉल या सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।कैसे करें चैट पिन?20 चैट पिन करने की सुविधा मिलने के बावजूद चैट पिन करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। इसके लिए चैट लिस्ट में जिस चैट को पिन करना चाहते हैं, उस पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले Pin आइकन पर टैप करें। पिन की गई चैट हमेशा इनबॉक्स में ऊपर दिखाई देगी।
फ्री यूजर्स और Plus यूजर्स में क्या अंतर है?
सामान्य WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पहले की तरह अधिकतम 3 चैट ही पिन कर पाएंगे। वहीं, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए यह सीमा बढ़ाकर 20 चैट कर दी गई है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है, जिनके पास रोजाना बड़ी संख्या में जरूरी बातचीत होती है।
79 रुपये में मिलेंगे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स
WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत 79 रुपये रखी गई है। इसमें सिर्फ ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल हैं। सब्सक्राइबर स्पेशल इफेक्ट वाले एक्सक्लूसिव स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को कस्टम थीम और यूनिक एप आइकन चुनने का विकल्प भी मिलता है, जिससे WhatsApp का इंटरफेस अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकता है। कंपनी का उद्देश्य इन फीचर्स के जरिए यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड अनुभव देना है।
किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
20 चैट पिन करने, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, कस्टम थीम और नए ऐप आइकन जैसे सभी फीचर्स केवल WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को पहले की तरह केवल 3 चैट पिन करने की सुविधा मिलेगी और वे इन प्रीमियम फीचर्स का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
- स्मार्टवॉच के बाद अब Smartphone बाजार में उतरेगा Boltt: पहली बार लॉन्च करेगा अपना फोन; इतनी हो सकती है कीमत
- चीन ने तकनीक देने से किया इनकार: अब ये देसी कंपनी अपने दम पर बनाएगी एडवांस बैटरी सेल, जानें क्या होगी खासियत
- दो मंजिला मकान की कीमत पर लॉन्च हुआ Smart TV: कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा अनुभव
- क्या था Google Earth का नया AI फीचर: 24 घंटे के भीतर कंपनी ने हटाया, जानिए क्यों लेना पड़ा यू-टर्न