व्हाट्सऐप ने जारी किया अपडेट, वीडियो कॉलिंग के लिए आया नया बटन

व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में वीडियो कॉलिंग का बटन को जोड़ा गया है। इससे पहले वीडियो कॉलिंग के लिए आपको कॉलिंग बटन पर जाकर वीडियो कॉलिंग को चुनना पड़ता था। कंपनी ने ऐप वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए किया है।
इसके साथ-साथ अपडेट में अटैचमेंट आइकन की जगह भी बदल गई है। पहले आटैचमेंट आइकन आपको स्क्रीन के ऊपर मिलता था। अब आपको इसके लिए अपने ऐप में चैट में दिए गए अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करना होगा। अटैचमेंट आइकन से साथ ही आपको कैमरा, वाइस मैजेस भेजने का आइकन भी नजर आता है।
इससे पहले एक रिपोर्ट में व्हाट्सऐप के पिन टू टॉप फीचर की टेस्टिंग की बात सामने आई थी। व्हाट्सऐप का यह फीचर अपने पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रखने के लिए है। इस फीचर व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। जल्द ही इस फीचर को आम यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है।