Gmail पर आया है ऐसा मेल तो भूलकर भी ना करें क्लिक

अगर आप भी एक जीमेल यूजर्स हैं तो किसी भी ई-मेल को खोलने से जरा रुकिए, क्योंकि आपके परिचित लोगों की ई-मेल आईडी से आया मेल एक स्पैम है और हैकिंग का शिकार बन सकते हैं। अभी तक हैकर्स हैक करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं।
ये भी पढ़ें- जोपो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन कलर एम5
इस बार उन्होंने नया तरीका गूगल डॉक्स का निकाला है। जहां तक गूगल डॉक्स का सवाल है तो कई यूजर्स इसके बारे में नहीं जानते हैं जिसका फायदा हैकर्स उठा रहे हैं। हाल ही में कई जीमेल यूजर्स ने शिकायत की है उनके अकाउंट हैक हुए है। वहीं गूगल ने इस पर कहा है कि जिस ई-मेल आईडी से स्पैम वाले मेले भेजे जा रहे हैं उन्हें फिल्टर कर लिया गया है। साथ ही ऐसे पेज को भी हटा दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स गूगल डॉक्स के जरिए कुछ गोपनीय जानकारी भेजते थे जिससे यूजर्स झट से उस मेल पर क्लिक करते थे और उसके बाद एक नया पेज खुलता था जिसमें फिर अकाउंट को लॉगिन करने को कहा जाता था। इस तरह हैकर्स जीमेल यूजर्स का अपना निशाना बना रहे थे।