फायदे की बात: 3000 रुपये सस्ती हुई शाओमी की यह स्मार्टवॉच, फीचर्स हैं कमाल के
Mi.com की लिस्टिंग के मुताबिक Mi Watch Revolve की नई कीमत 7,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 10,999 रुपये थी। अमेजन पर भी नई कीमत के साथ वॉच को लिस्ट कर दिया गया है

विस्तार
शाओमी आज यानी 22 जून को भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve Active लॉन्च करने वाली है, लेकिन उससे पहले कंपनी ने Mi Watch Revolve की कीमत में 3,000 रुपये की बड़ी कटौती कर दी है। Mi Watch Revolve को पिछले साल सितंबर में भारत में 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। Mi Watch Revolve की बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा एमआई की इस स्मार्टवॉच में 110 वॉच फेसेज हैं।
Mi Watch Revolve की नई कीमत
Mi.com की लिस्टिंग के मुताबिक Mi Watch Revolve की नई कीमत 7,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 10,999 रुपये थी। अमेजन पर भी नई कीमत के साथ वॉच को लिस्ट कर दिया गया है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि यह कटौती हमेशा के लिए है या किसी ऑफर के तहत है।
Mi Watch Revolve की स्पेसिफिकेशन
एमआई की इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 454x454 पिक्सल है। वॉच में 46mm का डायल है। इसके अलावा इसके ऊपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 BLE दिया गया है।
यह वॉच 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट के साथ आती है। इस वॉच में बैरोमीटर, जियो मैग्नेटिक सेंसर, गायरोस्कोप, हर्ट रेट सेंसर, जीपीएस है। Mi Watch Revolve में 420mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉच का वजन 40 ग्राम है।