WhatsApp Update: जल्द मिलेगा नया अपडेट, वीडियो स्टेटस अपडेट का मजा होगा दोगुना
WhatsApp स्टेटस अपडेट को लेकर एक नए और जरूरी फीचर पर काम कर रहा है। WhatsApp के इस नए फीचर की बीटा टेस्टिंग भी शुरू हो गई है और जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।

विस्तार
यदि आप भी एक WhatsApp यूजर हैं और आपको वीडियो स्टेटस अपलोड करना बहुत पसंद है तो आपके लिए गुड न्यूज है। WhatsApp स्टेटस अपडेट को लेकर एक नए और जरूरी फीचर पर काम कर रहा है। WhatsApp के इस नए फीचर की बीटा टेस्टिंग भी शुरू हो गई है और जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।
WhatsApp ने बीटा यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद वे स्टेटस में 1 मिनट तक का वीडियो अपलोड कर रहे हैं। फिलहाल WhatsApp स्टेटस में 30 सेकेंड तक का ही वीडियो अपलोड होता है लेकिन नए अपडेट के बाद यह 1 मिनट का हो जाएगा।
WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.6.19 पर हो रही है। नए अपडेट के लिए बीटा यूजर्स अपने व्हाट्सएप एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। देखा जाए तो यह नया अपडेट लोगों के लिए बड़े ही काम का साबित होगा, क्योंकि कई बार हम स्टेटस में लंबे वीडियो अपलोड करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पाते हैं।
- Tech News: WhatsApp में आ रहा बड़ा और काम का फीचर, वॉयस मैसेज अपने आप टाइप हो जाएंगे
- जरूरी खबर: आपके नाम पर कौन चला रहा है सिम कार्ड, घर बैठे ऐसे पता लगाएं
- CERT-In की चेतावनी: हैकर्स के निशाने पर हैं एपल आईफोन और आईपैड, ऐसे रहें सेफ
- Android 15: स्विच ऑफ होने के बाद भी ट्रैक करके सकेंगे चोरी हुआ फोन, नए फीचर पर काम कर रहा गूगल