जरूरी खबर: आपके नाम पर कौन चला रहा है सिम कार्ड, घर बैठे ऐसे पता लगाएं
कई बार हम अपने परिवार के सदस्यों या किसी रिश्तेदार को अपने नाम पर सिम कार्ड दे देते हैं। अब सवाल यह है कि यदि आपको यह जानना हो कि आपकी आईडी या आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं तो कैसे पता चलेगा। आइए हम बताते

विस्तार
देश में सिम कार्ड को लेकर कानून धीरे-धीरे बहुत ही सख्त हो रहे हैं। अभी हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटर ने सिम स्वैपिंग फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए नए नियम पेश किए हैं। भारत में एक आईडी कार्ड पर 9 सिम कार्ड एक समय पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कई बार हम अपने परिवार के सदस्यों या किसी रिश्तेदार को अपने नाम पर सिम कार्ड दे देते हैं। अब सवाल यह है कि यदि आपको यह जानना हो कि आपकी आईडी या आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं तो कैसे पता चलेगा। आइए हम बताते

इसके लिए आपको सबसे पहले http://tafcop.sancharsaathi.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

ओटीपी डालने के बाद लॉगिन करना होगा और उसके बाद पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। आपके नाम पर जितने सिम कार्ड एक्टिव होंगे वे सभी नंबर आपके सामने आ जाएंगे।
- Android 15: स्विच ऑफ होने के बाद भी ट्रैक करके सकेंगे चोरी हुआ फोन, नए फीचर पर काम कर रहा गूगल
- Google Doodle: पारसी नववर्ष की हुई शुरुआत, गूगल ने बनाया डूडल, जानें इसके बारे में
- YouTube Update: गाने के बोल याद नहीं आ रहे? कोई बात नहीं, अब गुन-गुनाकर सर्च कर सकेंगे
- Tech News: WhatsApp लाया ऐसा फीचर जिसका सभी को था इंतजार, अब स्टेटस में कर सकेंगे टैग