Tech News: WhatsApp में आ रहा बड़ा और काम का फीचर, वॉयस मैसेज अपने आप टाइप हो जाएंगे
इस नए फीचर के आने के बाद WhatsApp पर आए वॉयस मैसेज अपने आप टाइप हो जाएंगे। व्हाट्सएप के फीचर्स को ट्रैक करने वाले wabetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp एक बहुत ही बड़े फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर के आने के बाद WhatsApp पर आए वॉयस मैसेज अपने आप टाइप हो जाएंगे। व्हाट्सएप के फीचर्स को ट्रैक करने वाले wabetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp बीटा यूजर्स के लिए प्ले-स्टोर पर एक नया अपडेट जारी कर रहा है जिसका वर्जन 2.24.7.8 है। इसके साथ वॉयस ट्रांसक्राइब नोट्स का फीचर मिलेगा। इस अपकमिंग फीचर को iOS 23.9.0.70 बीटा के लिए भी जारी किया गया है।
इस नए अपडेट के आने के बाद आपके पास जब भी कोई वॉयस मैसेज आएगा तो WhatsApp उसे आपको ट्राइप करके दे देगा। यह उनके लिए एक बढ़िया फीचर होगा जो कि सुनकर नहीं, बल्कि पढ़कर मैसेज जानना चाहते हैं। नए अपडेट के बाद इस फीचर के इस्तेमाल के लिए आपको WhatsApp को कुछ परमिशन देनी होगी।
- जरूरी खबर: आपके नाम पर कौन चला रहा है सिम कार्ड, घर बैठे ऐसे पता लगाएं
- Research: एआई से मरीज के तनाव की पहचान करना हुआ आसान, नीदरलैंड के शोधकर्ताओं ने की पुष्टि
- AI: एआई से मरीजों के तनाव की पहचान करना हुआ आसान, नीदरलैंड के शोधकर्ताओं ने की पुष्टि
- AI Robot: इंसानों से सीखकर उन्हीं की तरह करेगा काम, अमेरिकी कंपनी एनवीडिया ने किया पेश