Android 15: स्विच ऑफ होने के बाद भी ट्रैक करके सकेंगे चोरी हुआ फोन, नए फीचर पर काम कर रहा गूगल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Mar 2024 02:22 PM IST
सार

Android 15 के साथ हार्डवेयर में भी कुछ बदलाव करने होंगे जिसके बाद फोन स्विच ऑफ होने के बाद भी फोन का ब्लूटूथ कंट्रोल काम करेगा और इसी की मदद से फोन को ट्रैक किया जा सकेगा। इसका सपोर्ट सबसे पहले पिक्सल फोन के लिए मिलेगा।

विज्ञापन
Android 15: You will be able to track your stolen phone even after it is switched off
Android 15 Feature - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने धीरे-धीरे Android 14 का अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। पिक्सल और कुछ प्रीमियम फोन को इसका अपडेट मिल रहा है। अब गूगल ने Android 15 पर भी काम करना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि Android 15 को कई ऐसे जरूरी फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा जिसकी जरूरत हर एंड्रॉयड यूजर्स को लंबे समय से है।

    रिपोर्ट के मुताबिक Android 15 को एप्स आर्काइव फीचर के साथ पेश किया जाएगा यानी आप उन एप्स को आर्काइव में सेव कर सकेंगे। ऐसे में आपको एप्स को डिलीट भी नहीं करना पड़ेगा और फोन में स्पेस भी बची रहेगी, हालांकि इसके साथ एक शर्त भी है और वह यह कि सिर्फ गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किए गए एप्स ही आर्काइव किए जा सकेंगे। किसी थर्ड पार्टी स्टोर से डाउनलोड किए गए एप्स आर्काइव फीचर को सपोर्ट नहीं करेंगे।

    विज्ञापन

    Android 15 को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसे अब तक के सबसे जरूरी फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल एंड्रॉयड फोन को फाइंड माय डिवाइस की मदद से सर्च किया जाता है लेकिन इसके लिए फोन का ऑन होना जरूरी है। Android 15 के साथ कंपनी फाइंड माय डिवाइस को खत्म कर देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें