जरूरी बात: WhatsApp ने भारत में शुरू करेगा हेल्पलाइन सेवा, गलत मैसेज की कर सकेंगे शिकायत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Feb 2024 10:07 AM IST
सार

मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने भारत में हेल्पलाइन सेवा लॉन्च करने की घोषणा की है। WhatsApp ने कहा है कि इन हेल्पलाइन के जरिए गलत सूचना, एआई जेनरेटेड फर्जी कंटेंट और डीपफेक की शिकायत की जा सकेगी।

विज्ञापन
WhatsApp Introduces Helpline in India to Diminish AI Misinformation and Deepfakes
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने भारत में हेल्पलाइन सेवा लॉन्च करने की घोषणा की है। WhatsApp ने कहा है कि इन हेल्पलाइन के जरिए गलत सूचना, एआई जेनरेटेड फर्जी कंटेंट और डीपफेक की शिकायत की जा सकेगी।

    Meta और मिसइंफॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस (MCA) ने कहा है कि व्हाट्सएप यूजर्स के लिए जल्द ही हेल्पलाइन डेस्क की शुरुआत की जाएगी, जहां यूजर्स फर्जी सूचनाओं को लेकर शिकायत कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस साल होने वाले चुनावों में फर्जी और एआई से तैयार कंटेंट को रोकने के लिए गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी करीब 20 टेक कंपनियों ने हाथ मिलाए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें