WhatsApp को मिला बड़ा अपडेट, आया कॉल वेटिंग का फीचर

इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने एक बार फिर से iPhone के बीटा वर्जन के लिए नया अपडेट जारी किया है। व्हाट्सएप के आईफोन बीटा के 2.19.120 वर्जन पर कॉल वेटिंग का फीचर आया है। ऐसे में नए अपडेट के बाद यदि कोई व्हाट्सएप पर भी किसी से बात कर रहा होगा तो भी किसी अन्य यूजर का कॉल उसको वेटिंग में दिखेगा। बता दें कि कॉल वेटिंग की सुविधा फिलहाल साधारण कॉलिंग पर ही उपलब्ध है।
आईफोन के बीटा वर्जन पर व्हाट्सएप को रीडिजाइन भी किया गया है। नए अपडेट में स्क्रीन में बदलाव किया गया है। इसके अलावा ब्रेल कीबोर्ड यूजर्स के लिए भी कई फीचर्स जारी किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी आईफोन के बीटा यूजर्स के लिए कई सारे प्राइवेसी फीचर जारी किए गए थे।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही WhatsApp ने आईफोन यूजर्स के लिए एक बीटा वर्जन जारी किया है। इस बार आईफोन के बीटा वर्जन में कई सारे बड़े फीचर्स जोड़े गए हैं। आईफोन के नए बीटा वर्जन में फेसबुक पे को जोड़ा गया है। इसके अलावा नए अपडेट के बाद यदि आप किसी को ब्लॉक करेंगे तो उसे नोटिफिकेशन भी मिलेगा जो कि अभी तक नहीं मिलता है।
नए अपडेट के बाद आप किसी को ब्लॉक करें या अनब्लॉक करें, दोनों स्थितियों में उसे नोटिफिकेशन मिलेगा। ये दोनों फीचर्स व्हाट्सएप के आईफोन के बीटा वर्जन 2.19.120.21 पर देखे गए हैं। इसकी जानकारी व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है।
- Xiaomi की ब्लैक फ्राइडे सेल इस दिन होगी शुरू, कम कीमत में खरीद सकेंगे स्मार्टफोन
- फिर से लीक हुआ फेसबुक और ट्विटर यूजर्स का डाटा, डेवलपर्स को मिला एक्सेस
- 5G आने से बढ़ जाएगी डाटा की खपत, हर महीने 24 जीबी डाटा होगा इस्तेमाल
- शाओमी Redmi K30 दिसंबर में होगा लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा 5जी और पंचहोल डिस्प्ले का सपोर्ट