इंतजार खत्म: WhatsApp में आ गया शानदार अपडेट, एक बार देख लेने के बाद गायब हो जाएंगे मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Aug 2021 06:38 PM IST
सार

WhatsApp पिछले कई महीनों से ‘view once' फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। व्यू वन्स फीचर को ऑन करने के बाद भेजे गए फोटो-वीडियो एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे, हालांकि यह फीचर स्क्रीनशॉट लेने से यूजर को नहीं रोक पाएगा।

WhatsApp for iPhone Getting View Once Feature for Photos and Videos all you need to know
WhatsApp View Once - फोटो : whatsapp

    विस्तार

    WhatsApp के आईफोन यूजर्स को व्यू वन्स फीचर का अपडेट मिलने लगा है। WhatsApp के viewed once फीचर को ऑन करने के बाद एक बार मैसेज देखने के बाद मैसेज गायब हो जाएगा। व्हाट्सएप के व्यू वन्स फीचर का इस्तेमाल फोटो, वीडियो और अन्य मैसेज के साथ किया जा सकता है। व्हाट्सएप व्यू वन्स फीचर फिलहाल आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इस फीचर के साथ व्हाट्सएप का नया वर्जन रिलीज कर दिया गया है जिसे आप एपल के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    इस अपडेट के साथ इन एप मैसेज नोटिफिकेशन की स्टाइल भी बदल गई है। WhatsApp पिछले कई महीनों से ‘view once' फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। व्यू वन्स फीचर को ऑन करने के बाद भेजे गए फोटो-वीडियो एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे, हालांकि यह फीचर स्क्रीनशॉट लेने से यूजर को नहीं रोक पाएगा।

    व्हाट्सएप का view once फीचर आईफोन के व्हाट्सएप वर्जन 2.21.150 पर उपलब्ध है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए ‘1' के आईकन पर टैप करना होगा। एक बार गायब होने के बाद फोटो-वीडियो चैट में नहीं दिखेंगे। इसके अलावा जहां मीडिया फाइल स्टोर होती है, वहां भी इस फीचर के साथ भेजे गए फोटो-वीडियो नहीं दिखेंगे।

    बता दें कि WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग सितंबर 2020 से ही कर रहा है। व्हाट्सएप व्यू वन्स की टेस्टिंग एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के बीटा वर्जन पर हुई थी। WhatsApp ने कहा है कि आने वाले सप्ताह में इस फीचर को सभी के लिए जारी किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें