iQOO: 17 अगस्त को लॉन्च होगी iQoo 8 सीरीज, क्या मिलेगा इस फोन में यहां जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Aug 2021 04:05 PM IST
सार

iQoo 8 में 2K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल होगा। यह डिस्प्ले सैमसंग की AMOLED E5 luminescent LTPO 10 बिट हो सकती है।

विज्ञापन
iqoo 8 and iqoo 8 pro launch soon on 17 august 2021 know expected price specification feature
-iQOO 8 and iQOO 8 Pro: iQoo 8 Series - फोटो : iQoo

    विस्तार

    iQoo 8 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। 17 अगस्त को iQoo 8 सीरीज की लॉन्चिंग होगी। इसकी आधिकारिक पुष्टि कंपनी ने कर दी है। iQoo 8 सीरीज को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर और मल्टी कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। iQoo 8 इसी साल जनवरी में लॉन्च हुए iQoo 7 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। कहा जा रहा है कि iQoo 8 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन iQoo 8 और iQoo 8 Pro लॉन्च होंगे। iQoo 8 के साथ 2K एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

    कंपनी ने iQoo 8 सीरीज की घोषणा चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर की है। iQoo 8 सीरीज को 17 अगस्त को शाम को 7.30 बजे चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टीजर पोस्टर भी रिलीज किया है लेकिन उससे फोन के फीचर्स या डिजाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। बता दें कि इससे पहले एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह सीरीज 4 अगस्त को लॉन्च होगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट में iQoo 8 का मॉडल नंबर V2141A बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि iQoo 8 में 2K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल होगा। यह डिस्प्ले सैमसंग की AMOLED E5 luminescent LTPO 10 बिट हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 4 जीबी एक्सटेंडेड मेमोरी मिलेगी। स्टोरेज के लिए 256 जीबी का विकल्प मिलेगा। फोन के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 मिलेगा।

    बता दें कि इसी साल अप्रैल में iQoo 7 को भारत में iQoo 7 Legend के साथ लॉन्च किया गया है। iQoo 7 में स्नैपड्रैगन 870 जबकि Legend वेरियंट में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। iQoo 7 की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 31,990 रुपये और iQoo 7 Legend की शुरुआती कीमत 39,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें