Dizo GoPods D Review: कम कीमत में बढ़िया ईयरबड्स

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Aug 2021 09:24 AM IST
सार

Dizo GoPods D ईयरबड्स की कीमत 1,599 रुपये और DIZO नेकबैंड की कीमत 1,499 रुपये है। Dizo GoPods D को एक किफायती ईयरबड्स है जिसे हमने रिव्यू के लिए कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है।

Dizo GoPods D Review best TWS earbuds under Rs 2000 with good audio quality
Dizo GoPods D Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Realme के टेकलाइफ ब्रांड Dizo ने भारतीय बाजार में अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट के साथ एंट्री की है। Dizo ने भारत में Dizo GoPods D TWS ईयरबड्स और Dizo वायरलेस नेकबैंड पेश किया है। इनमें से Dizo GoPods D ईयरबड्स की कीमत 1,599 रुपये और DIZO नेकबैंड की कीमत 1,499 रुपये है। Dizo GoPods D को एक किफायती ईयरबड्स है जिसे हमने रिव्यू के लिए कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं कैसा है यह ईयरबड्स?

    Dizo GoPods D Review: कम कीमत में बढ़िया ईयरबड्स

    Dizo GoPods D Review: स्पेसिफिकेशन

    Realme Dizo GoPods D एक वायरलेस ईयरबड्स है जिसमें 10mm के ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें बास Boost+ एल्गोरिद्म भी है जिसे लेकर बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी का दावा किया गया है। इसमें TPU और PEEK पॉलिमर है जिसे लेकर क्लियर स्टीरियो आउटपुट का दावा है। बड्स पर रेडिकल मेटालिक टेक्सचर और सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं।

    Dizo GoPods D Review: कम कीमत में बढ़िया ईयरबड्स

    Dizo के इस पहले ईयरबड्स की बैटरी को लेकर 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। बड्स के केस में 400mAh की बैटरी दी गई है, जबकि दोनों बड्स में 40mAh की बैटरी दी गई है। इसमें गूगल की फास्ट पेयर टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा गेमिंग के लिए 110ms की लो लैटेसी मोड भी है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इसे रियलमी लिंक एप से कंट्रोल किया जा सकेगा।

    Dizo GoPods D Review: कम कीमत में बढ़िया ईयरबड्स

    Dizo GoPods D Review: डिजाइन

    डीजो के इस ईयरबड्स की डिजाइन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Realme Buds Q2 जैसी है। अंतर सिर्फ इतना है कि रियलमी बड्स क्यू2 के बड्स का टच पैनल रिफ्लेक्टिव है, जबकि Dizo GoPods D के दोनों बड्स पर टेक्चर दिया गया है। Dizo GoPods D को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। रिव्यू के लिए हमारे पास ब्लैक वेरियंट था। चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स आपकी जेब में एक फिट आ सकता है। चार्जिंग के लिए केस में माइक्रो यूएसबी पोर्ट है जो कि पीछे की ओर है, वहीं फ्रंट में बैटरी इंडिकेटर दिया गया है। बड्स मैटे फिनिश के साथ आता है और टच थोड़ा ग्लॉसी है। कानों में फिटिंग अच्छी है, थोड़ी एक्टिविटी होने पर गिरने का डर नहीं रहता है। बड्स के साथ तीन अलग-अलग साइज के ईयरटिप्स भी मिलते हैं। बिल्ड क्वॉलिटी कुछ खास तो नहीं है लेकिन अपनी कीमत के हिसाब से ठीक-ठाक कही जाएगी।

    Dizo GoPods D Review: कम कीमत में बढ़िया ईयरबड्स

    Dizo GoPods D Review: परफॉर्मेंस

    Dizo GoPods D 10mm के डायनेमिक बास बूस्ट ड्राइवर के साथ आता है। रियलमी लिंक एप से भी आप साउंड की तीन प्रोफाइल का आनंद ले सकते हैं जो कि डायनेमिक, Bass Boost+ और Bright हैं। डायनेमिक मोड में ऑडियो क्वॉलिटी क्रिस्टल क्लियर है और कॉलिंग के दौरान भी आवाज स्पष्ट आती है, हालांकि Bass Boost+ में फुल वॉल्यूम पर आवाज थोड़ी सी खराब हो जाती है।

    Dizo GoPods D Review: कम कीमत में बढ़िया ईयरबड्स

    डायनेमिक मोड में 80 वॉल्यूम से अधिक करने पर थोड़ी सी झनझनाहट सुनने को मिलती है। ऑडियो प्रोफाइल बदलने पर कुछ खास नहीं, लेकिन थोड़ा सा अंतर महसूस किया जा सकता है। इनडोर के साथ-साथ आउटडोर कॉलिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है। कनेक्टिविटी अच्छी है। रिव्यू के लिए हमने Dizo GoPods D को आईफोन 12 और सैमसंग Galaxy A22 5G के साथ इस्तेमाल किया, हमें कोई दिक्कत नहीं हुई।

    Dizo GoPods D Review: कम कीमत में बढ़िया ईयरबड्स

    Dizo GoPods D Review: बैटरी

    जहां तक Dizo GoPods D की बैटरी लाइफ की बात है तो चार्जिंग के साथ आपको 20 घंटे तक का बैकअप मिल जाएगा, ऐसे में इसे अच्छा बैटरी बैकअप कहा जाएगा। Dizo GoPods D के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है। ऐसे में फुल चार्ज करने में करीब 2 घंटे का वक्त लगता है।

    तो कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि 1,500 रुपये की रेंज में Dizo GoPods D एक बढ़िया ईयरबड्स है। रियलमी ने अपने इस ब्रांड के जरिए बजट ईयरबड्स मार्केट पर कब्जा करने की अच्छी कोशिश की है। Dizo GoPods D वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें