आईफोन वालों खुश हो जाओ, WhatsApp में आ गया यह शानदार फीचर
नए अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स किसी भी वीडियो, टेक्स्ट या डॉक्यूमेंट फाइल वाले मैसेज को उसकी तारीख के हिसाब से सर्च कर पाएंगे। यदि आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही इसका अपडेट आपको मिल जाएगा। पहले कीवर्ड से मैसेज सर्च किए जाते थे।

विस्तार
यदि आप भी एक आईफोन WhatsApp यूजर हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। आपके लिए एक कमाल का फीचर आ गया है। WhatsApp ने अपने आईफोन यूजर के लिए तारीख के हिसाब से मैसेज सर्च का ऑप्शन दे दिया है। इससे पहले मैसेज सर्च तो किए जा सकते थे लेकिन तारीख के हिसाब से नहीं। नए अपडेटेड एप को Apple App store पर देखा जा सकता है।
नए अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स किसी भी वीडियो, टेक्स्ट या डॉक्यूमेंट फाइल वाले मैसेज को उसकी तारीख के हिसाब से सर्च कर पाएंगे। यदि आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही इसका अपडेट आपको मिल जाएगा। पहले कीवर्ड से मैसेज सर्च किए जाते थे।
WhatsApp के नए अपडेट का वर्जन नंबर 23.1.75 है। नए अपडेट के साथ ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर भी आया है यानी व्हाट्सएप चैट के किसी फोटो-वीडियो को ड्रैग करके आप किसी अन्य एप में ड्रॉप कर सकेंगे। उदाहरण से समझें तो यदि आपके व्हाट्सएप को कोई फोटो आया है तो आप उसे बिना सेव किए ड्रैग करके जीमेल पर ले जा सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में मेटा (Meta) पर अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के साथ यूरोपीय संघ के डाटा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। मेटा पर आयरलैंड के रेगुलेटर ने गुरुवार को अतिरिक्त 5.5 मिलियन यूरो (लगभग 47.8 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। बता दें कि दो हफ्ते पहले ही मेटा के इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लेटफॉर्म के लिए यूरोपीय संघ ने इन्हीं नियमों का उल्लंघन करने के लिए 390 मिलियन यूरो (लगभग 3,429 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया था।
- Twitter को लेकर एलन मस्क ने किया बड़ा एलान, जल्द रिलीज होगा यह कमाल का फीचर
- लॉन्चिंग से पहले iQoo Neo 7 5G की डिजाइन और फीचर्स लीक, फोन में मिलेगा 3D कूलिंग सिस्टम
- Jio New Recharge: जियो ने पेश किए दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान, रोज मिलेगा 2.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
- Instagram Quiet Mode: इंस्टाग्राम ने जारी किया शानदार फीचर, टाइम मैनेज करने में मिलेगी मदद, ऐसे करेगा काम