प्राइवेसी में सेंध: आपके ऑनलाइन व्हाट्सएप स्टेटस पर रखी जा रही है 24 घंटे नजर
जिस सिस्टम के जरिए व्हाट्सएप यूजर्स के ऑनलाइन स्टेटस पर नजर रखी जा रही है उन्हें cyberstalking नाम दिया गया है

विस्तार
समय के साथ व्हाट्सएप की प्राइवेसी खत्म होते जा रही है। कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप की एक कमजोरी पकड़ी गई थी जिसकी मदद से कोई भी किसी यूजर के व्हाट्सएप अकाउंट को ब्लॉक कर सकता था। अब WhatsApp के साथ एक नई समस्या आई है। WhatsApp में एक लूपहोल है जिसका फायदा उठाकर कोई भी आपके व्हाट्सएप स्टेटस पर नजर रख सकता है।
व्हाट्सएप का ऑनलाइन स्टेटस फीचर डिफॉल्ट रूप से काम करता है। एंड्रॉयड और आईफोन के साथ वेब वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के ऑनलाइन स्टेटस की थर्ड पार्ट ट्रैकिंग हो रही है, जबकि यूजर्स को इसके बारे में बिलकुल भी जानकारी नहीं है।
साइबर क्रिमिनल WhatsApp यूजर्स पर इस तरह की ट्रैकिंग के जरिए नजर रख रहे हैं। इसकी जानकारी साइबर सिक्योरिटी फर्म Traced ने जानकारी दी है। जैसे ही कोई व्हाट्सएप यूजर्स एक्टिव होता है तो व्हाट्सएप की इस कमजोरी का फायदा उठाकर साइबर चोर यूजर पर नजर रखने लगते हैं। साइबर चोरों को आपके व्हाट्सएप नंबर, समय और व्हाट्सएप को ओपन करने के समय के बारे में भी पूरी जानकारी होती है। फर्म ने इस बग के बारे में अपने ब्लॉग में विस्तार से बताया है।
ये भी पढ़ें: अलर्ट: WhatsApp में है बड़ा बग, दूर बैठे कोई भी डिलीट कर सकता है आपका अकाउंट
WhatsApp ने एक फीचर दिया है जिससे पता चलता है कि कब कौन-सा यूजर ऑनलाइन है। लास्ट सीन और मैसेज स्टेटस को तो बंद किया जा सकता है लेकिन आप अपने ऑनलाइन स्टेटस को बदल भी नहीं सकते यानी आप ऑनलाइन हैं या नहीं ये लोगों को पता चल ही जाएगा।
कुछ व्हाट्सएप ट्रैकर ट्रैकिंग के लिए दो नंबर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि एक ही समय पर दोनों लोग ऑनलाइन हैं या नहीं और चैट कर रहे हैं या नहीं। जिस सिस्टम के जरिए व्हाट्सएप यूजर्स के ऑनलाइन स्टेटस पर नजर रखी जा रही है उन्हें cyberstalking नाम दिया गया है, हालांकि गूगल ने इस तरह के एप को अपने प्ले-स्टोर पर पब्लिश करने की इजाजत नहीं दी है।
इस ट्रैकिंग का मतलब यह नहीं है कि कोई आपके मैसेज को पढ़ रहा है। इस ट्रैकिंग के जरिए सिर्फ यह पता लगाया जा सकता है कि आप कब ऑनलाइन हैं और कब ऑफलाइन। साथ ही आपकी ट्रैकिंग तब तक नहीं हो सकती, जब तक ट्रैकर के पास आपका मोबाइल नंबर नहीं होगा। व्हाट्सएप ने कहा है कि इस तरह की ट्रैकिंग को रोकने के लिए आप प्राइवेसी सेटिंग को बदल सकते हैं। इसके अलावा हम cyberstalking एप्स पर भी नजर रख रहे हैं और इन्हें एप स्टोर से हटाने पर काम चल रहा है।
- अपकमिंग फोन: VIVO V21 इसी महीने भारत मे होगा लॉन्च, मिलेगा 44MP का सेल्फी कैमरा
- Koo App: ट्विटर से कितना अलग है देसी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म "कू", जानें सारे फीचर्स
- ऑनलाइन पासपोर्ट अप्लाई: एक गलती करा सकती है लाखों का नुकसान, जानें जरूरी बातें
- पाकिस्तान ने फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाई अस्थायी रोक