अलर्ट: WhatsApp में है बड़ा बग, दूर बैठे कोई भी डिलीट कर सकता है आपका अकाउंट

फेसबुक और हैकर्स का चोली दामन का साथ हो गया है। आए दिन फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक होते रहता है और अब फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में एक बड़ा बग आया है। WhatsApp के इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स दूर बैठे आपके व्हाट्सएप अकाउंट को डिलीट कर सकता है। कई यूजर्स ने दावा भी किया है कि उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है और वे अब अपने अकाउंट को री-कवर नहीं कर पा रहे हैं। आइए समझते हैं इस पूरे मामले को...

सिक्योरिटी रिसर्चर लुइस मेरकेज कार्पेन्थो (Luis Márquez Carpintero) और अर्नेस्टो कैन्लेस पेरेना (Ernesto Canales Pereña) ने व्हाट्सएप के इस बग का पता लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बग के कारण उन व्हाट्सएप अकाउंट को भी ब्लॉक किया जा सकता है जिनमें टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन है। शोधकर्ताओं ने कहा है कि यह सब व्हाट्सएप की दो कमजोरियों का फायदा उठाकर किया जा सकता है।

WhatsApp की पहली कमजोरी का फायदा उठाकर हैकर आपके मोबाइल नंबर से अपने फोन में व्हाट्सएप इंस्टॉल कर सकता है, लेकिन 6 अंकों का कोड नहीं मिलने के कारण हैकर को आपके व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस नहीं मिलेगा, हालांकि कई बार फेल होने के बाद हैकर के फोन पर 12 घंटे के बाद व्हाट्सएप ब्लॉक हो जाएगा।
- नया स्मार्टफोन: Realme C20 की पहली सेल आज, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये
- Realme 8 के 6 जीबी रैम वेरियंट की दूसरी सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स
- वर्षों पहले बंद हो गईं ये टेलीकॉम कंपनियां, ट्राई की साइट पर अभी भी दे रहीं सेवा
- सालगिरह: एक साल पूरे होने पर घरेलू शॉर्ट वीडियो एप मित्रों ने पेश की तीन नई सेवाएं, जानें इनके बारे में