सावधान! गूगल प्ले-स्टोर पर आया फर्जी WhatsApp, ऐसे पहचानें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sun, 05 Nov 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Fake version found on Google Play Store
WhatsApp Fake version

    अगर आपने भी पिछले एक सप्ताह के भीतर गूगल प्ले-स्टोर से WhatsApp डाउनलोड किया है तो अपने ऐप को एक बार चेक कर लें, क्योंकि आपके फोन में पड़ा व्हाट्सऐप ऐप फर्जी भी हो सकता है।

    दरअसल गूगल प्ले-स्टोर पर व्हाट्सऐप का एक फर्जी ऐप आया है जिसे कई यूजर्स ने डाउनलोड कर लिया है। यह ऐप देखने में पूरी तरह से असली व्हाट्सऐप जैसा ही है, साथ ही इस के डेवलपर ने व्हाट्सऐप के नाम से फर्जी जानकारी भी दी है। ऐसे में यूजर्स को गौर से देखने पर ही पता चलेगा कि ऐप फर्जी है या असली।

    विज्ञापन

    ऐसे करें फर्जी व्हाट्सऐप ऐप की पहचान

    व्हाट्सएप्प
    व्हाट्सएप्प - फोटो : SELF

    सबसे पहले ऐप का डाउनलोड देखें। व्हाट्सऐप की डाउनलोडिंग संख्या 1 अरब है, जबकि इस फर्जी की डाउनलोड संख्या ही नहीं दिख रही है। इसके अलावा इस असली व्हाट्सऐप के डेवलपर के बारे में

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Developer

    Visit website

    Email android@support.whatsapp.com

    Privacy Policy

    650 Castro Street, Suite 120-219

    Mountain View, CA, USA, 94041 इतनी जानकारी है, वहीं फर्जी ऐप के डेवलपर के बारे में

    Developer

    Email jounakoverna@gmail.com यही जानकारी है। इसके अलावा व्हाट्सऐप का बिजनेस ऐप भी प्ले-स्टोर पर आया गया है जबकि व्हाट्सऐप का बिजनेस ऐप अभी आधिकारिक रूप से लॉन्च ही नहीं हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें