WhatsApp में आ रहा है UPI पेमेंट फीचर, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

व्हाट्सऐप अपने वादे के मुताबिक यूपीआई पेमेंट लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। अगले महीने तक ऐप में पेमेंट फीचर दिया जा सकता है जिसके बाद यूजर्स व्हाट्सऐप से ही आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे।
दरअसल factordaily की रिपोर्ट में व्हाट्सऐप यूपीआई पेमेंट की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है जिसमें पेमेंट का ऑप्शन दिख रहा है। बताया जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में WhatsApp के बीटा वर्जन पर पमेंट फीचर की टेस्टिंग होगी और महीने के अंत या दिसंबर में फीचर को सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि इसी साल जुलाई में व्हाट्सऐप को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पेमेंट के लिए हरी झंडी दे दी है। एनपीसीआई से परमिशन मिलने के बाद व्हाट्सऐप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंकों से बात कर रहा है।