WhatsApp में आया भेजे हुए मैसेज वापस लेने का फीचर, ऐसे करें यूज

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Nov 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Delete for Everyone feature Now Available for All Users, Know how to use
Whatsapp

    अगर आप से भी अक्सर जल्दबाजी में कोई मैसेज किसी दूसरे को चला जाता है तो व्हाट्सऐप ने आपके लिए शानदार फीचर पेश कर दिया है। अब आप व्हाट्सऐप पर भेजे हुए मैसेज वापस ले सकेंगे, हालांकि व्हाट्सऐप का 'Delete for Everyone' फीचर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था लेकिन अब यह सभी यूजर्स को मिल गया है और कंपनी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।

    कैसे काम करता है भेजे हुए मैसेज को वापस लेने का फीचर?

    Whatsapp
    Whatsapp

    अगर आप इस शानदार फीचर का आनंद लेना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप ऐप को अपडेट करें। उसके बाद टेस्टिंग के लिए अपने किसी दोस्त को मैसेज भेजें और फिर उसे डिलीट कर दें। अब आप देखेंगे कि आपका भेजा हुआ मैसेज आपके ऐप के साथ-साथ दोस्त के ऐप से भी डिलीट हो गया है। हालांकि यह फीचर मैसेज भेजने के 7 मिनट के भीतर ही काम करता है। यानी इसके बाद आप भेजे हुए मैसेज को वापस नहीं ले पाएंगे।

    विज्ञापन

    ऐसे करें व्हाट्सऐप का रीकॉल फीचर इस्तेमाल

    Delete for Everyone Feature
    Delete for Everyone Feature

    सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप ऐप को अपडेट करें। इसके बाद टेस्टिंग के लिए अपने किसी फ्रेंड को एक मैसेज भेजें और फिर उसे डिलीट कर दें। हालांकि मैसेज डिलीट करते समय आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे। 1. DELETE FOR ME, 2. CANCEL, 33. DELETE FOR EVERYONE । डिलीट फॉर मी पर क्लिक करने पर आपके ऐप से मैसेज डिलीट होगा लेकिन आपके दोस्त के ऐप से नहीं, 'Delete for Everyone' पर क्लिक करने पर आपके और दोस्त के दोनों ऐप से मैसेज डिलीट हो जाएगा। मैसेज डिलीट होने के बाद This message was deleted for everyone दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें