कार्रवाई: WhatsApp ने एक महीने में भारत में बैन किए 80 लाख अकाउंट, आप भी आ सकते हैं लिस्ट में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Oct 2024 05:49 PM IST
सार

WhatsApp हर महीने शिकायतों का रिव्यू करता है और उसके आधार पर अकाउंट पर बैन लगाता है। एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए WhatsApp ने एक महीने में 80 लाख अकाउंट पर बैन लगाया है।

WhatsApp bans over 80 lakh Indian accounts to deal with rising online scams details here
WhatsApp account ban - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    व्हाट्सएप भारत में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग एप्स में से एक है, जिसके लाखों यूजर्स हैं। लोकप्रियता के कारण यह प्लेटफॉर्म धोखाधड़ी करने वालों और स्कैमर्स के लिए भी एक हॉटस्पॉट बन गया है। इनसे निपटने के लिए WhatsApp हर महीने शिकायतों का रिव्यू करता है और उसके आधार पर अकाउंट पर बैन लगाता है। एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए WhatsApp ने एक महीने में 80 लाख अकाउंट पर बैन लगाया है।

    व्हाट्सएप की नई पारदर्शिता रिपोर्ट के अनुसार मेटा के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने अगस्त में भारत में 84,58,000 यूजर्स को बैन कर दिया। यह रिपोर्ट सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4(1)(d) और नियम 3A(7) का पालन करते हुए प्रकाशित की गई है।

    1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच व्हाट्सएप ने कुल 84,58,000 भारतीय अकाउंट को ब्लॉक किया। इनमें से 16,61,000 खातों को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित किया गया, जिसका अर्थ है कि इन खातों को किसी भी यूजर्स की शिकायत मिलने से पहले ही पहचान कर कार्रवाई की गई।

    और पढ़ें...