वोडाफोन ने लॉन्च किया फेशियल माउस ऐप, चेहरे से कंट्रोल होगा फोन

वोडाफोन इंडिया ने एक अनोखा ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम ईवीए फेशियल माउस EVA Facial Mouse है। इस ऐप की मदद से बिना स्मार्टफोन को टच किए यूजर्स स्मार्टफोन को कंट्रोल कर सकते हैं। यह ऐप खासकर दिव्यागों के लिए डिजाइन किया गया है।
ईवीए फेशियल ऐप को वोडाफोन स्पेन फाउंडेशन ने दिव्यागों की मदद के लिए तैयार किया है। इस ऐप को भारत में वोडाफोन के सोशल ऐप हब या गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
ईवीए फेशियल माउस ऐप के फीचर्स

यह खास ऐप फोन के कैमरे की मदद से यूजर्स के फेशियल मूवमेंट को ट्रैक करता है और उसी के हिसाब से स्मार्टफोन को कंट्रोल करता है। ऐप में एक प्वाइंटर है जो फेश के मूवमेंट के हिसाब से काम करता है और फोन को कमांड देता है। इस प्वाइंटर की मदद से ही यूजर्स अपने स्मार्टफोन को कंट्रोल कर सकता है।
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की 121 करोड़ की आबादी में से 2.68 करोड़ लोग दिव्यांग हैं जो कि कुल आबादी का 2.21 फीसदी है। ऐसे में यह ऐप दिव्यागों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। यह ऐप कैसे काम करता है इसके लिए यह वीडियो देखें।