Tiktok के सीईओ ने भारत सरकार से कहा- चीन नहीं, सिंगापुर के सर्वर पर है यूजर्स का डाटा
पूरी दुनिया में वायरल टिकटॉक चीन में नहीं है उपलब्ध
सिंगापुर के सर्वर पर है भारतीय यूजर्स का डाटा
भारत में सर्वर लगाने की है प्लानिंग

विस्तार
भारत सरकार ने हाल ही में चीन के 59 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। सरकार ने यह फैसला खुफिया एजेंसियों के सुझाव के बाद लिया है। कुछ दिन पहले खुफियां एजेंसियों ने सरकार 52 चाइनीज एप्स की लिस्ट सौंपी थी जिससे डाटा चोरी और सिक्योरिटी का खतरा था। सरकार द्वारा बैन किए गए एप्स में भारत में वायरल एप टिकटॉक भी है।
सरकार के इस फैसले पर टिकटॉक ने कहा कि मसले पर बातचीत के लिए उसे सरकारी की ओर न्योता मिला है। वहीं अब हाल ही में टिकटॉक के नए सीईओ बने केविन मेयर ने भारत सरकार को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारतीय यूजर्स का डाटा सिंगापुर के सर्वरों पर है और कंपनी की भारत में डाटा सेंटर बनाने की योजना है।
ये भी पढ़ें: PUBG और Call of Duty गेम पर भारत में क्यों नहीं लगा बैन? यहां है जवाब
मेयर ने भारत सरकार को भेजे पत्र में लिखा, 'मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि चीनी सरकार ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के डाटा के लिए हमसे कोई अनुरोध नहीं किया है। यदि हमें भविष्य में ऐसा कोई अनुरोध प्राप्त होता है, तो हम इसका अनुपालन नहीं करेंगे।'
मेयर ने कहा कि कंपनी के चाइनीज होने के बावजूद टिकटॉक चीन में उपलब्ध नहीं है। केविन मेयर ने यह भी कहा है कि चीनी सरकार ने कभी भी कंपनी से डाटा नहीं मांगा है। अब मेयर की बातों पर गौर करें तो चीन के होने के बावजूद ग्लोबल यूजर्स को पकड़ने के लिए बाइटडांस चीनी बाजार से तौबा कर रही है। इसका प्रमाण यह है कि टिकटॉक चीन में उपलब्ध नहीं है।
- फिलिप्स यूवी-सी डिसइंफेक्शन सिस्टम हुआ लॉन्च, फल-सब्जी आदि को करेगा वायरस मुक्त
- बिहार सरकार ने लॉन्च किया Indravajra एप, बिजली गिरने से 45 मिनट पहले ही मिल जाएगा अलर्ट
- Google ने अपने इन दो स्मार्टफोन को किया बंद, आउट ऑफ स्टॉक हुए दोनों फोन
- बंद होने जा रहा है टिकटॉक की टक्कर में लॉन्च हुआ फेसबुक का एप Lasso