WhatsApp Privacy: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, व्यापारिक संगठन ने खटखटाया था दरवाजा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Feb 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court refuses to entertain a plea filed by Confederation of All India Traders challenging WhatsApp privacy policy
WhatsApp Clarifies on Privacy Policy - फोटो : अमर उजाला

    व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने साफ मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि WhatsApp प्राइवेसी मामले की सुनवाई पहले से ही दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही है। कैट ने याचिका दाखिल करते समय कहा था कि यह व्हाट्सएप के भारतीय यूजर्स के हित में है।

    बता दें कि 16 जनवरी को छोटे व्यापारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कैट ने उच्चतम न्यायालय में इस सिलसिले में एक याचिका दायर की और ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। कैट ने कहा कि भारतीयों के हित में इस याचिका को दायर किया गया है।

    विज्ञापन

    याचिका दायर करने वाले वकील विवेक नारायण शर्मा ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि सुप्रीम कोर्ट में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के लिए जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने आगे लिखा कि मेरे लिए जो महत्वपूर्ण बिंदू हैं, वो हैं फॉरेंसिक और तकनीकी ऑडिट कंपनियों के डाटा सेंटर में होने चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पहली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि व्हाट्सएप के प्राइवेट मैसेजिंग एप है और यदि इससे आपकी निजता भंग होती है तो आप इसे डिलीट कर दें और जिस एप पर भरोसा हो उसका इस्तेमाल शुरू कर दें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें