Xiaomi के इन दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मिलने लगा MIUI 12 का अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Feb 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi 10T and Mi 10T Pro received Android 11 based MIUI 12 update in India
Mi 10T Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Xiaomi ने पिछले साल भारत में Mi 10T सीरीज के स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। Mi 10T सीरीज के दो स्मार्टफोन इस वक्त बाजार में काफी लोकप्रिय हैं और वे हैं Mi 10T और Mi 10T Pro। इन दोनों फोन को एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कंपनी ने इनके लिए एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 का अपडेट जारी कर दिया है।

    Mi 10T और Mi 10T Pro के लिए जारी हुए स्टेबल बीटा अपडेट का वर्जन नंबर V12.1.1.0.RJDINXM है जो कि फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है और अभी इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि सभी के लिए इसका अपडेट कब जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन

    नए अपडेट को लेकर कंपनी का दावा है कि डिवाइस पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगी। फोन की परफॉर्मेंस में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नए अपडेट के साथ यूजर्स को ऑप्टिमाइजेशन भी मिलेगा। इस अपडेट के साथ चैट बबल्स, नई परमिशन सेटिंग और कनेक्टेड डिवाइस के लिए कंट्रोल मीनू जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब फोन के फीचर्स की बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ MIUI 12 दिया गया है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इसके अलावा एमआई 10टी प्रो में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 144Hz है।

    फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।

    Mi 10T की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में भी एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 है। इसके अलावा इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Mi 10T का कैमरा

    Mi 10T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 4 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें