Vodafone Idea के प्लान इन चार सर्किल में हुए महंगे, 100 रुपये तक बढ़ी कीमतें

Vodafone Idea ने कुछ सर्किल में अपने पोस्टपेड प्लान महंगे कर दिए हैं। Vodafone Idea के पोस्टपेड प्लान जिन सर्किल में महंगे हुए हैं उनमें चेन्नई, तमिलनाडु, कोलकाता और महाराष्ट्र एंड गोवा के नाम शामिल हैं। Vi इन चारों सर्किल में अपने दो पोस्टपेड प्लान महंगे कर दिए हैं। इससे पहले इन प्लान की कीमतें पूर्वी यूपी में बढ़ाई गई थीं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Vodafone Idea ने 598 रुपये और 699 रुपये वाले फैमिली पोस्टपेड को महंगा कर दिया है। अब इन दोनों प्लान की कीमतें क्रमशः 649 रुपये और 799 रुपये हो गई हैं। इन सभी सर्किल में वोडाफोन के नए पोस्टपेड प्लान की कीमतें अब 649 रुपये, रुपये 799, रुपये 999, रुपये 948 और 1,348 रुपये हो गई हैं, जबकि अन्य सर्किल में इनकी कीमतें 598 रुपये, 749 रुपये, 899 रुपये और 999 रुपये हैं।

649 रुपये वाले फैमिली प्लान में दो कनेक्शन मिलते हैं जिनमें से प्राइमरी कनेक्शन पर 50 जीबी और दूसरे नंबर पर 30 जीबी डाटा मिलता है यानी इस प्लान में कुल 80 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के तहत प्राइमरी कनेक्शन पर 200 जीबी डाटा फॉरवर्ड किया जा सकता है, जबकि दूसरे नंबर पर 50 जीबी डाटा रोल ओवर मिलता है। इन दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है।
- Xiaomi के इन दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मिलने लगा MIUI 12 का अपडेट
- तेजी से वायरल हो रहा आईफोन का फर्जी व्हाट्सएप, एक गलती से फोन हो सकता है हैक
- 300 करोड़ से अधिक ई-मेल आईडी और पासवर्ड लीक, ऐसे जानें कहीं आप भी तो नहीं हुए शिकार
- अब Dogecoin के लिए मसीहा बने एलन मस्क, एक ट्वीट से 60% तक चढ़े कंपनी के शेयर