स्पॉटिफाई को भारत में मिला हिंदी, भोजपुरी समेत 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Mar 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Spotify Mobile App Gets Support for 12 Indian Languages Including Hindi and Bhojpuri
Spotify - फोटो : amarujala

    यदि आप भी म्यूजिक सुनने के लिए स्पॉटिफाई (Spotify) का इस्तेमाल करते हैं और भोजपुरी, पंजाबी जैसे गानों को मिस करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। Spotify में अब 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट आ गया है। पिछले महीने ही कंपनी ने कहा था कि वह जल्द ही अपने एप में 36 भाषाओं का सपोर्ट देगी जिनमें 12 भारतीय भाषाएं होंगी।

    Spotify में जुड़ीं 12 नई भाषाओं में भोजपुरी, गुजराती, हिंदी आदि शामिल हैं। बता दें कि Spotify ने हाल ही में 85 नए बाजार में अपना कारोबार फैलाया है जिसमें एशिया, अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका आदि शामिल हैं।

    विज्ञापन

    Spotify को किन 12 भारतीय भाषाओं का मिला सपोर्ट

    Spotify मोबाइल में अब 12 भारतीय भाषाओं में गाने सुने जा सकते हैं जिनमें भोजपुरी, बंगाली, मराठी, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू शामिल हैं। एप की सेटिंग्स में जाकर आप किसी भी भाषा को बदल सकते हैं, हालांकि फिलहाल इन भाषाओं का सपोर्ट वेब वर्जन पर ही उपलब्ध है और मोबाइल एप के लिए इसका अपडेट धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि गाने का भाषा बदलने के बाद पूरे की भाषा बदल जाएगी। बता दें कि Spotify को साल 2019 की फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में कंपनी को काफी लोकप्रियता भी मिल रही है। लॉन्चिंग के बाद महज एक सप्ताह में कंपनी को करीब 10 लाख सब्सक्राइबर्स मिले थे। भारत में स्पॉटिफाई का मुकाबला गाना, विंक और जियोसावन जैसे एप्स से है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें