इस एप से महिलाएं कर सकेंगी यौन उत्पीड़न की शिकायत, गोपनीय रहेगी जानकारी

भारत में महिलाएं यौन दुर्व्यवहार की शिकायत अब एक एप के जरिए आसानी से कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें अब थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस एप के जरिए महिलाएं कानूनी सहायता ले सकेंगी और साथ ही उन्हें मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस एप के जरिए महिलाएं उन मुद्दों की रिपोर्टिंग भी क सकेंगी जिनकी रिपोर्टिंग आपतौर पर नहीं हो पाती है।
इस एप का नाम स्पैशबोर्ड (Smashboard) है जो कि पूरी तरह से प्राइवेट और इंक्रिप्टेट होगा। इस एप के जरिए यौन पीड़ित महिलाएं फोटो, स्क्रीनशॉट, कोई डॉक्यूमेंट, वीडियो और ऑडियो सबूत के तौर पर सेव कर सकेंगी। इसकी जानकारी इस एप के को-फाउंडर नूपूर तिवारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी। इस एप के जरिए पीड़ितों को मेडिकल के साथ-साथ कानूनी मदद मिलेगी। तिवारी के मुताबिक स्मैशबोर्ड एप यूजर की लोकेशन को ट्रैक नहीं करेगा। साथ ही डाटा के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।
थॉमसन रॉयटर 2018 के सर्वे के मुताबिक महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट में भारत सबसे ऊपर है। वहीं भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में महज 90 दिनों में रेप की 32,500 शिकायतें दर्ज की गई हैं। भारत में धीमी कानूनी प्रक्रिया के कारण भी कई केस दर्स ही नहीं होते। साथ ही शिकायत करने वाली महिलाओं पर हमले भी होते हैं। ये बातें मानवाधिकार के लिए काम करने वाले एक सदस्य ने कही।
- मध्यप्रदेश पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए लॉन्च किया 'MP e-Cop' एप
- हैदराबाद गैंगरेप के बाद इस एप को 1.3 लाख लोगों ने किया डाउनलोड, ऐसे करें इस्तेमाल
- टेलीग्राम के फाउंडर ने कहा- सार्वजनिक हो जाए आपकी निजी फोटो, उससे पहले WhatsApp करें डिलीट
- भारतीय सेना ने जारी की एडवाइजरी, WhatsApp में तुरंत यह सेटिंग करें जवान