मध्यप्रदेश पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए लॉन्च किया 'MP e-Cop' एप

बंगलूरू पुलिस की तर्ज पर मध्यप्रदेश पुलिस ने भी महिला सुरक्षा के लिए 'MP e-Cop' एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए महिलाएं किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस से मदद मांग सकेंगी। एप के जरिए 100 नंबर डायल करके महिलाएं पुलिस को अपना मैसेज दे सकेंगी। इस एप के जरिए महिला सुरक्षा के अलावा गुमशुदा की तलाश, चोरी हुए वाहनों की शिकायत के साथ किरायेदारों का सत्यापन भी किया जा सकेगा।
भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक इरशाद वली ने इस एप को लेकर बताया कि 'MP e-Cop' में कई तरह की सुविधाएं हैं। इस एप में SOS नाम से इमरजेंसी सर्विस है। फोन में एप होने पर यदि आप एसओएस फीचर में जाकर 4 दबाते हैं तो आपका मैसेज चार लोगों तक पहुंचेगा। इसके अलावा वही मैसेज लोकेशन के साथ 100 नंबर पर भी मिलेगा। ऐसे में पुलिस आपकी लोकेशन पर पहुंच जाएगी।
'MP e-Cop' एप की सबसे खास बात यह है कि पुलिस के साथ-साथ इमरजेंसी की जानकारी चार अन्य लोगों को मिलेगी। इसके लिए आप अपने परिवार या दोस्तों के 4 नंबर सेव कर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
- BSNL के इन प्लान में यूजर्स को मिलेगी कॉलिंग और डाटा की सुविधा, देंगे जियो और एयरटेल कड़ी टक्कर
- Realme X2 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
- Detel ने डी1 सीरीज के चार फीचर फोन किए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Reliance Jio ने शुरू की VoWiFi की टेस्टिंग, बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉलिंग