भारतीय सेना ने जारी की एडवाइजरी, WhatsApp में तुरंत यह सेटिंग करें जवान

भारतीय सेना ने अपने सभी जवानों के लिए व्हाट्सएप को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी जवान अपने व्हाट्सएप अकाउंट की सेटिंग्स तुरंत बदलें ताकि उन्हें कोई पाकिस्तानी जासूस किसी ग्रुप में ना जोड़ सके। बता दें कि हाल ही में भारतीय सेना के एक जवान का व्हाट्सएप नंबर पाकिस्तान से संबंधित एक व्हाट्सएप ग्रुप में बिना इजाजत जोड़ा गया था। उसके बाद सेना ने यह फैसला लिया है।
व्हाट्सएप अकाउंट में करनी होगी यह सेटिंग

नए अपडेट के बाद यदि आप चाहते हैं कि कोई भी ग्रुप एडमिन आपकी इजाजत के बिना आपको किसी ग्रुप में ऐड ना करे तो इसके लिए आपको कुछ सेटिंग करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप एप को अपडेट करें। इसके बाद एप को ओपन करें और इस स्टेप को फॉलो करें।Account > Privacy > Groupsइसके बाद आपको तीन विकल्प मिलेंगे जिनमेंNobody, My ContactsऔरEveryoneशामिल हैं। इनमें से यदि आपNobodyके विकल्प का चयन करते हैं तो आपको कोई भी किसी ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा। वहीं यदि आप चाहते हैं सिर्फ वही लोग आपको ग्रुप में ऐड करें जो आपको कॉन्टेक्ट लिस्ट में हैं तो आपMy Contactsका विकल्प चुनना होगा।
भारतीय खुफिया एजेंसी ने पहले दी थी हिदायत

बता दें कि इससे पहले इसी साल जुलाई में भारतीय खुफिया एजेंसी ने भारतीय सैन्य अधिकारियों और उनके परिवार को किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप से सतर्क रहने की हिदायत दी थी। खुफिया एजेंसी की सलाह पर सेना ने अपने सैन्य अधिकारियों को इसका खास ख्याल रखने की सलाह दी है। सेना का कहना था कि अधिकारी निजता और गोपनीयता उजागर होने से बचें और किसी भी ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा न बनें जो उनकी विश्वसनीयता खतरे में डाल दे या सेना से संबंधित सूचना लीक हो।
- Vivo U20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट
- Honor 20 की कीमत में हुई 8,000 रुपये की कटौती, 26 नवंबर से सेल के लिए होगा उपलब्ध
- Google का बड़ा ऐलान, पिक्सल में कमी ढ़ूंढने वाले को मिलेगा 10.76 करोड़ रुपये का इनाम
- Samsung Galaxy S10 Lite दिसंबर में देगा दस्तक, मिलेगा फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट