सालगिरह: एक साल पूरे होने पर घरेलू शॉर्ट वीडियो एप मित्रों ने पेश की तीन नई सेवाएं, जानें इनके बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Apr 2021 04:51 PM IST
सार

मित्रों टीवी की मित्रों क्लब सर्विस शॉर्ट-फोर्मेट वीडियो एप भी उपलब्ध कराती है, जो कारोबार के मोनेटाइजेशन में मदद करता है।

विज्ञापन
Mitron upgrades its app to open up monetisation opportunities for its creators On its first anniversary
mitron app - फोटो : play store

    विस्तार

    घरेलू शॉर्ट-फॉर्मेट वीडियो एप मित्रों ने एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर कंपनी ने मित्रों क्लब, मित्रों एकेडमी और मित्रों ऑन-डिमांड जैसी तीन नई सुविधाएं पेश की हैं। एक साल में गूगल प्ले स्टोर से मित्रों टीवी को 50 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

    मित्रों टीवी की मित्रों क्लब सर्विस शॉर्ट-फोर्मेट वीडियो एप भी उपलब्ध कराती है, जो कारोबार के मोनेटाइजेशन में मदद करता है। इसके अलावा, क्लब के माध्यम से एप क्रिएटर्स को यूजर्स के लिए रोचक कंटेंट बनाने का अनूठा मौका प्रदान करता है। साथ ही क्लब के सदस्य सीधे अपने पसंदीदा क्रिएटर के साथ जुड़ सकते हैं और जिस तरह का कंटेंट चाहें देख सकते हैं। इस प्रकार, यह प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स को कंटेंट बनाने एवं बड़ी संख्या में दर्शकों के साथ जुड़कर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका प्रदान करता है।

    विज्ञापन

    मित्रों टीवी अपने यूजर्स के लिए दो और अनूठी पहलें भी लेकर आया है, मित्रों एकेडमी और मित्रों ऑन-डिमांड। मित्रों एकेडमी के माध्यम से क्रिएटर्स को एजुकेशनल वीडियोज साझा करने का मौका मिलता है, जिससे यूजर्स को भी प्लेटफॉर्म के जरिए सीखने का अवसर मिलता है। मित्रों ऑन-डिमांड के साथ यूजर ऑन-डिमांड कंटेंट के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं जैसे- एस्ट्रोलोजी, सोंग डेडिकेशन, टिप्स एण्ड हैक्स, बर्थडे विशेज आदि।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पहली सालगिरह के मौके पर शिवांक अग्रवाल, सीईओ एवं सह-संस्थापक, मित्रों टीवी ने कहा, ‘मित्रों के लॉन्च के बाद से भारतीय दर्शक इस प्लेटफॉर्म के प्रति बहुत अधिक आकर्षित हुए हैं। लाइक्स और फॉलो के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्शन में 2 गुना बढ़ोतरी हुई है तथा कमेंट के माध्यम से तकरीबन 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। अगले छह महीनों में हमने इस प्लेटफॉर्म पर कुल 100 मिलियन यूज़र शामिल करने का लक्ष्य तय किया है।’

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें