JioMart App हुआ लॉन्च, घर बैठे मंगाएं सभी तरह का किराना सामान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Jul 2020 02:49 PM IST
JioMart App launched for Android and iOS, know How It Works
JioMart - फोटो : PLAY STORE

    रिलायंस जियो ने अपने शॉपिंग एप जियोमार्ट (JioMart) के मोबाइल एप को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में एजीएम में जियोमार्ट के भविष्य को लेकर घोषणाएं की थीं। JioMart की सेवा फिलहाल देश के 200 शहरों में उपलब्ध है। जियोमार्ट पर पेमेंट के लिए नेटबैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और कैश ऑन डिलीवरी जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। बता दें कि शुरुआती दौर में इसे सिर्फ महाराष्ट्र में उपलब्ध कराया गया था और इसके लिए बुकिंग वेबसाइट और व्हाट्सएप के जरिए हो रही थी।

    जियो मार्ट के एंड्रॉयड एप को गूगल प्ले-स्टोर और आईओएस एप को एपल के एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जियो मार्ट एप काफी हद तक अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसा ही है। एप का इंटरफेस इन दोनों एप्स से मेल खाता है। JioMart एप से खरीदारी करने के बाद आपको पेमेंट का विकल्प चुनना होगा।

    कंपनी का दावा है कि किसी भी सामान की कीमत मैक्सिमम रिटेल प्राइस (एमआरपी) से पांच फीसदी कम ही होगी। जियो मार्ट से फिलहाल किराना सामान ही खरीदा जा सकता है, हालांकि एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा था कि भविष्य में जियो मार्ट से इलेक्ट्रॉनिक, फैशन और हेल्थकेयर और दवाएं भी मंगाई जा सकेंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें