Infinix Smart 4 Plus दमदार बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत है 7,999 रुपये

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 21 Jul 2020 01:19 PM IST
सार

इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस भारत में हुआ लॉन्चयूजर्स को मिली 6,000 एमएएच की बैटरीकीमत है 7,999 रुपये

Infinix Smart 4 Plus smartphone launch in india know price and specs
Infinix Smart 4 Plus - फोटो : techylogy

    विस्तार

    इनफिनिक्स (Infinix) ने तमाम लीक्स के बाद आखिकार अपना शानदार स्मार्टफोन इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस (Infinix Smart 4 Plus) भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो तीन दिन का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। इसके अलावा इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। तो आइए जानते हैं इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को ग्रीन, पर्पल और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री 28 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

    इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस स्मार्टफोन में 6.82 इंच का एचडी प्लस ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो ए25 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर आधारित XOS 6.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    और पढ़ें...